आखिर पीएम मोदी को क्यों है उस दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता पर गर्व, जिसके साथ उन्होंने खुद ली स्पेशल सेल्फी
PM Narendra Modi selfie With specially-abled BJP worker: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता के साथ ली गई सेल्फी वायरल हो रही है।

भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं या फिर सेल्फी लेन चाहते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम बार होता है कि पीएम मोदी किसी के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हो। पिछले दिनों शनिवार 08 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक सेल्फी लेते हुए तस्वीर सामने आई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में पीएम मोदी के भाजपा कार्यकर्ता के साथ हैं।
असल में शनिवार को पीएम मोदी तमिलनाडु दौरे पर थे। इस दौरान पीएम मोदी चेन्नई में बीजेपी के विशेष रूप से दिव्यांग कार्यकर्ता थिरु एस मणिकंदन से मिले। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिकंदन के साथ एक सेल्फी ली और उन्होंने उसे अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और साथ में कैप्शन लिखा, ''एक खास सेल्फी''

मणिकनंदन की कहानी शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद को बीजेपी का गौरवान्वित कार्यकर्ता बताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''चेन्नई में मेरी मुलाकात थिरु एस मणिकंदन से हुई। वह इरोड के एक गौरवशाली कार्यकर्ता हैं और वहां बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह एक दिव्यांग व्यक्ति हैं, जो अपनी दुकान चलाते हैं। सबसे उत्साहजनक बात यह है कि वह अपने दैनिक लाभ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बीजेपी को दान में देते हैं।''

पीएन नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में पार्टी में कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व जताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे ऐसी पार्टी में कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व महसूस होता है, जहां हमारे पास एस मणिकंदन जैसे लोग हैं। उनकी जीवन यात्रा हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणा देने वाली है। उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''
A special selfie…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2023
In Chennai I met Thiru S. Manikandan. He is a proud @BJP4TamilNadu Karyakarta from Erode, serving as a booth president. A person with disability, he runs his own shop and the most motivating aspect is - he gives a substantial part of his daily profits to BJP! pic.twitter.com/rBinyDVHYA
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में 5,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि सरकार की कार्य संस्कृति और दूरदर्शिता ने इसकी उपलब्धियों को संभव बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications