नीतीश कुमार के दिल में क्या है? जानिए ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की इनसाइड स्टोरी

Nitish Kumar news: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों में चल रही खींचतान के बीच खबर है कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।

दिल्ली में 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में ललन सिंह की जगह पर नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।

Nitish Kumar

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार को ललन सिंह की आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से नजदीकियां पसंद नहीं और इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से उन्हें हटाने की चर्चा है। लेकिन, इसके साथ ही एक वजह और भी है, जिसे लेकर नीतीश कुमार ललन सिंह से खुश नहीं हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर उनकी नाराजगी अपनी पार्टी के कई नेताओं से है, लेकिन पहली गाज ललन सिंह पर ही गिरती हुई दिख रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ललन सिंह सहित अपनी ही पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं से नीतीश कुमार की असल नाराजगी इस बात को लेकर है, क्योंकि वो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं के सामने उनकी पीएम पद पर दावेदारी की बात सही तरीके से नहीं रख पाए। हालांकि, नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक की बैठकों के दौरान कभी खुद अपनी दावेदारी को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन जेडीयू के नेता अक्सर उनकी दावेदारी को लेकर बयान देते रहे हैं।

ममता बनर्जी के रुख ने क्यों किया हैरान
सूत्रों का मानें तो बुधवार को जब दिल्ली में गठबंधन की बैठक के दौरान पीएम पद के दावेदार के तौर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अचानक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे किया तो वहां मौजूद कई नेता हैरान रह गए कि कहीं ये नीतीश कुमार की संभावनाओं को खत्म करने की कोशिश तो नहीं? हालांकि उस समय किसी ने ममता बनर्जी के प्रस्ताव का विरोध नहीं किया।

क्या चाहते हैं नीतीश कुमार?
जेडीयू के एक सीनियर नेता से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया, 'नीतीश कुमार कम से कम इतनी तो उम्मीद रखते हैं कि उन्हें इस गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक का पद मिलेगा। हाल ही में तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस को हार मिली और उसके बाद भी गठबंधन में जो कुछ चल रहा है, पार्टी उससे नाराज है।' इसके अलावा नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ललन सिंह की बढ़ती नजदीकियों से भी नाराज हैं।

रामनाथ ठाकुर भी बन सकते हैं अध्यक्ष
एक चर्चा ये भी है कि ललन सिंह की जगह पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। रामनाथ ठाकुर समाजवाद के प्रतीक पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। ऐसे में रामनाथ ठाकुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद देकर जेडीयू आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) को साध सकती है। हालांकि, जेडीयू नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+