'महिलाओं को एक मर्डर करने की छूट दी जाए', NCP नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति से क्यों की ऐसी अपील?

NCP(SP) Rohini Khadse: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) (एनसीपी-एसपी) की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर एक अजीब अपील की है। महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेटर लिखकर 'महिलाओं को एक हत्या करने की छूट देने' की मांग की है। रोहिणी महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं।

पत्र लिखा गया है कि 'महिलाओं को एक मर्डर करने की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि महिलाएं "दमनकारी मानसिकता" और "बलात्कारी मानसिकता" को खत्म करना चाहती हैं। रोहिणी खडसे ने कहा कि हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या के लिए सजा से छूट दी जानी चाहिए। इसका उद्देश्य राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधना है।

NCP SP Rohini Khadse

रोहिणी खडसे बोलीं- भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित

रोहिणी खडसे ने एक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के अपहरण और घरेलू हिंसा जैस कई अपराध बढ़ रहे हैं। रोहिणी खडसे मुंबई में हाल ही में 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेप की घटना को लेकर ऐसी मांग की है।

रोहिणी खडसे बोलीं- हम निष्क्रिय कानून व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं

टीओआई के मुताबिक रोहिणी खडसे ने कहा, "हम दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति, निष्क्रिय कानून व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इस कारण से, हमने भारत के राष्ट्रपति से अनुमति मांगी है। एक ही पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर नियंत्रण रखती है, फिर भी एमवीए द्वारा बनाए गए शक्ति अधिनियम जैसे कड़े कानूनों को लागू करने में अत्यधिक देरी हो रही है।''

रोहिणी खडसे ने कहा- आज महिलाएं क्यों पीछें रहें?

राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे अपने पत्र में खडसे ने देश भर में महिलाओं की सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर प्रकाश डाला और सुझाव दिया कि महिलाएं बदलाव के लिए चरम कदम उठाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने ऐतिहासिक शख्सियतों का हवाला देते हुए कहा, "जब उनका राज्य खतरे में था, तब महारानी तारारानी, ​​पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर और अन्य जैसी वीर महिलाओं ने अपने लोगों की रक्षा के लिए तलवार निकाली थी। हम एक अलग तरह के खतरे का सामना कर रहे हैं। आज महिलाएं क्यों पीछे रहें?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+