बॉर्डर से 40 किमी दूर नगरोटा तक तीन घंटे में पहुंच जाते हैं आतंकी

नॉर्दन कमांड के हेडक्‍वार्टर उधपमुर से सिर्फ कुछ दूरी पर मौजूद नगरोटा से वैष्‍णो देवी से सिर्फ 30 किमी दूर। नगरोटा के पास ही बसे हैं कश्‍मीरी पंडित भी।

नगरोटा। मंगलवार को सुबह पांच बजे जब जम्‍मू के नगरोटा के आर्मी बेस पर आतंकी हमला हुआ तो यह छोटा सा इलाका भी खबरों में आ गया। तीन आतंकियों ने तड़के हमला बोल दिया जिसमें सात सैनिक शहीद हो गए। जम्‍मू से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर नगरोटा सेना और देश की सुरक्षा के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहमियत रखता है।

importance-of-nagrota-for-indian-army.jpg

बॉर्डर सिर्फ 40 किमी दूर

नगरोटा से इंडियन आर्मी की उधमपुर स्थित नार्दन कमांड का हेडक्‍वार्टर थोड़ी ही दूर पर स्थित है।

सिर्फ 54 किलोमीटर दूर उधमपुर स्थित आर्मी हेडक्‍वार्टर से पाकिस्‍तान से सटी एलओसी के अलावा चीन से सटी एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर भी नजर रखी जाती है।

यहां से बॉर्डर सिर्फ 40 किमी दूर है और सिर्फ तीन घंटे का सफर तय करके आतंकी यहां तक पहुंच सकते हैं।

नगरोटा आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के बारे में माना जा रहा है कि उन्‍हें यहां पर स्थित आर्मी यूनिट के बारे में सारी जानकारी थीं।

वैष्‍णों देवी भी पास में

जिस जगह पर हमला हुआ है वहां से 16 कॉर्प्‍स का हेडक्‍वार्टर और कोल कंडोली मंदिर बस थोड़ी ही दूरी पर स्थित हैं। नगरोटा की जनसंख्‍या करीब 25,000 है और यह जगह वैष्‍णों देवी श्राइन से भी सिर्फ थोड़ी दूरी पर स्थित है।

यहां से कटरा सिर्फ 30 किलोमीटर स्थित है। इसके अलावा कश्‍मीरी पंडितों के लिए जाग्‍ती में बनाई गई टाउनसिर्फ भी कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा एक प्रतिष्ठित सैनिक स्‍कूल भी यहां पर मौजूद है। सिर्फ

हाइवे से यूनिट तक पहुंचे आतंकी

नगरोटा जम्‍मू जिले की एक तहसील है और यह नेशनल कांफ्रेस के नेता देवेंदर सिंह राणा का विधानसभा क्षेत्र है। राना के बड़े भाई जीतेंद्र सिंह पीएमओ में मंत्री हैं और वह उधमपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

सूत्रों का कहना है कि नगरोटा आतंकी हमले के आतंकी कश्‍मीर से सफर करते हुए यहां पर पहुंचे। ऐसे में 300 किमी लंबे जम्‍मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर होने वाली गश्‍त पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

इस हाइवे पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी सख्‍त रहती है और कई जगह पर चेक पोस्‍ट और नाके बने हुए हैं। आर्मी यूनिट में जो आतंकी दाखिल हुए वह नेशनल हाइवे को पार करके यहां पर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+