Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले 'मेन्टल हॉस्पिटल' से रिहा मरीजों की लिस्ट निकाली जाती है?

आज यानी 8 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति 'जो बाइडेन' G-20 समिट के लिए भारत आ रहे हैं। उनके एलावा कई अन्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी दिल्ली पहुँच रहे हैं। आपको पता ही होगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एक खास प्रोटोकॉल अपनाया जाता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का जो लाव-लश्कर होता है वो अपनेआप में जानने और समझने की चीज है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कई दिलचस्प फैक्ट्स भी हैं, जिनमे से AIRFORCE-1 प्लेन और 'The Beast' कार के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले, जिस शहर में वो जा रहे हैं, वहां के मेंटल हॉस्पिटल की एक लिस्ट निकाली जाती है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि क्या किसी मेंटल पेशेंट को रिहा किया गया है या नहीं? और अगर किया गया है तो वो कहां है और क्या कर रहा है।

why mental hospitals are checked before US President visit

42 साल पहले हुई थी एक घटना
दरअसल, 30 मार्च 1981 को अमेरिका के पूर्व राष्टपति रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन के हिल्टन होटल में किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान तमाम सीक्रेट एजेंट और सुरक्षा एजेंसियों के लोग उनके चारों तरफ थे। लेकिन इस सुरक्षा के घेरे को भेदते हुए एक 25 वर्षीय युवक 'जॉन हिंकले' ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

why mental hospitals are checked before US President visit

राष्ट्रपति को लगी थी गोली, कर रहे थे खून की उलटी
हालाँकि, इस हमले में कोई भी गोली रेगन को सीधे नहीं लगी। हुआ यूँ कि गोलियां चलने के बाद सभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें अपने घेरे में ले लिया था। इसी घेरे में उन्‍हें उनकी कार तक ले जाया गया। तभी एक गोली उनके बुलेटप्रूफ शीशे से टकराकर उनकी बाईं छाती में धंस गई। जिसके बाद उन्हें महज 4 मिनट में ही अस्पताल पहुंचा दिया गया। लेकिन इसी बीच राष्ट्रपति रीगन खून की उलटियां करने लगे थे। उनके सीने में लगी गोली फेफड़ों तक पहुंच चुकी थी और उनके दिल से सिर्फ एक इंच की दूरी पर थी।

why mental hospitals are checked before US President visit

बच गई थी राष्ट्रपति रेगन की जान
अस्पताल पहुंचते ही डाक्‍टरों ने तुरंत उनके ऑपरेशन की तैयारी की और उनके शरीर में लगी गोली को निकालकर उन्‍हें बचा लिया। उधर, राष्ट्रपति पर गोली चलाने वाले जॉन हिंकले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। लगभग हर एजेंसी और एजेंट इसी बात पर डट गया कि आखिर इसने राष्ट्रपति पर गोली क्यों चलाई।

why mental hospitals are checked before US President visit

एक हिरोइन के लिए चलाई गोली
छानबीन के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई। पता चला कि जॉन हिंकले हाल ही में एक मेन्टल हॉस्पिटल से रिहा हुआ था। इससे भी ज्यादा हैरानी बात ये थी कि उसने ये गोली सिर्फ इसलिए चलाई थी कि उस वक्त एक एक्ट्रेस थी 'जूडी फॉस्टर', वो उसका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता था। जॉन हिंकले का मानना था कि प्रेसिडेंट पर गोली चलाकर वो मशहूर हो जाएगा और जूडी फॉस्टर उसे नोटिस करने लगेगी।

why mental hospitals are checked before US President visit

हमलावर अब चलाता है यूट्यूब चैनल
आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके बाद जॉन हिंकले को 35 सालों तक एक मेन्टल हॉस्पिटल में रखा गया। लेकिन 2016 में उसे रिहा कर दिया गया और वो अब अपना एक यूट्यूब चैनल चला रहा है। अब उसके करीब 30 हजार फॉलोअर्स भी हैं। बहरहाल, इस एक घटना के बाद से अब ये प्रोटोकॉल है कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले मेन्टल हॉस्पिटल की जांच की जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+