अमिताभ बच्चन ने दी 'छठ' की बधाई लेकिन हो गई उनसे गलती, बोले लोग- 'लिखना-पढ़ना सीख लीजिए महानायक जी'
Chhath Pooja 2020: आज बिहार समेत पूरा भारत 'छठ' की पूजा में रमा हुआ है, क्या आम और क्या खास सभी पर्व की खुशियां मना रहे हैं, सोशल मीडिया शुभकामनाओं से पटा हुआ है, इसी क्रम में आज सदी के महानायक आमिताभ बच्चन ने भी देशवासियों को 'छठ' की बधाई दी लेकिन उनके लिए ये बधाई संदेश सजा बन गया क्योंकि उनसे अपने संदेश में एक गलती हो गई, जिसके कारण अमिताभ बच्चन को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/ सूर्य षष्ठी)...सभी को नमस्कार...सूर्य से उसके परोपकार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए। शुक्रवार, 20 नवंबर। छत (छठ) पूजा की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।' लेकिन अपने ट्वीट में अमिताभ 'छठ' की जगह 'छत' लिख बैठे, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। लोगों ने अमिताभ को नसीहत देते हुए उनका मजाक उड़ाया।
Recommended Video

तो कुछ यूजर्स ने उनके लिए लिखा कि 'बड़े लोग अक्सर छोटों को नहीं देखते, प्लीज सुधार करें', तो कुछ ने लिखा कि 'छत पूजा नहीं छठ पूजा होता है चचा', तो किसी ने लिखा कि 'छठ पूजा लिखना सीख लो महानायक जी', तो किसी ने लिखा 'छठ तो छत कहकर प्लीज इस पर्व का मजाक ना उड़ाएं, कृपया सही से लिखना-पढ़ना सीख लीजिए।'

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन से अपने ट्वीट में एक टाइपिंग मिस्टेक हुई थी, उन्होंने बापू का एक संदेश अपने वॉल पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि था, 'आपको आता है यह किसने कहा था?' लेकिन इस पोस्ट के करीब 4 घंटे बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती सुधार कर अपने ट्वीट को सही कर दिया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। सही वाक्य था-'क्या आपको पता है कि ये किसने कहा था?'

मालूम हो कि आस्था के महापर्व 'छठ' का आज तीसरा दिन है, आज शाम सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, इसके बाद 21 नवंबर यानी की कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का समापन होगा, मालूम हो गुरुवार को सूर्यदेव को भोग लगाने के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया था। बिहार समेत देश के बहुत सारे राज्यों में ये 'महापर्व' कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी गाइडलाइन के मुताबिक मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications