'मैं शैतान हूं', अब मोदी की 'शेरनी' माधवी लता ने क्यों कहा ऐसा? ओवैसी के सनातन से जुड़े बयानों की भी खोली पोल

Madhavi Latha News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हैदराबाद से लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता चुनाव प्रचार के दौरान बेबाक अंदाज में बयान देते दिख रही हैं। हैदराबाद से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देने वाली माधवी लता की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।

पीएम मोदी की तारीफ के बाद से सोशल मीडिया पर लोग माधवी लता को 'मोदी की 'शेरनी' कहते हैं। माधवी लता ने अब खुद के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसको जानकर आपको हैरानी होगी, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा है...? ये भी आप समझ जाएंगे।

Madhavi Latha News

मीडिया संस्थान दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में, एक सवाल के जवाब में माधवी लता ने खुद को 'शैतान' कह कर संबोधित किया है। आइए जानें माधवी लता ने किस संदर्भ में ये बात कही है।

माधवी लता से जब पूछा गया कि, आप तो अब भाजपा की एक स्टार प्रचारक हैं, आपका इंतजार बनारस समेत पूरे उत्तर भारत को है, क्या आप वहां भी प्रचार करेंगी? इसपर माधवी लता ने हंसते हुए जवाब दिया,

''मैं शैतान हूं...मुझे हमेशा कोई-न-कोई काम चाहिए। मुझे कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। मैं हैदराबाद में मतदान के अगले दिन 13 मई से खाली रहने वाली हूं...। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे बनारस भी बुलाया जाएगा। फिर मैं उत्तर भारत समेत हर वो जगह प्रचार करने जाऊंगी, जहां पार्टी नेतृत्व को मेरी जरूरत होगी।''

Madhavi Latha News

असदुद्दीन ओवैसी के सनातन से जुड़े बयानों पर माधवी लता ने किया तीखा प्रहार

हैदाराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए माधवी लता ने कहा, ''ओवैसी बार-बार मुझपर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं। बार-बार एक राग जाप रहे हैं कि मस्जिद की तरफ तीर चलाने का संकेत मैंने क्यों दिया? लेकिन क्या उन्होंने अपने गिरेबान में कभी झांका है।''

Madhavi Latha News

माधवी लता ने कहा, ''अपने मोबाइल में ओवैसी के सनातन से जुड़े पुराने विवादित बयानों की फेहरिस्त है। लेकिन ओवैसी को सिर्फ तीर की बात ही याद है? वे खुद क्या बोलते हैं, क्या करते हैं, कुछ याद नहीं है। वे दूसरे धर्म के देवी-देवताओं के बारे में गंदी बातें बोलते हैं। मेरी जुबान पर कभी नहीं आती ऐसी बातें। ओवैसी ने हमेशा लोगों में रार पैदा की है। लोगों को आपस में लड़ाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अब वे यहां भी दंगा करवाना चाह रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+