पीएम मोदी ने 3 मई तक के लिए ही क्यों बढ़ाया लॉकडाउन, ये है वजह

नई दिल्ली। पूरी दुनिया की तरह भारत भी इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) का सामना कर रहा है। इस संकट को देखते हुए मंगलवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया है। उन्होंने आज खत्म होने जा रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले कई राज्य भी 30 अप्रैल तक अपने यहां पहले ही लॉकडाउन बढ़ा चुके हैं। ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल उठना लाजमी है कि प्रधानमंत्री ने 30 अप्रैल की बजाय लॉकडाउन को 3 मई तक क्यों बढ़ाया है।

Recommended Video

    Lockdown Extended Till 3 May : PM Narendra Modi ने कहा, 20 April के बाद सशर्त छूट | वनइंडिया हिंदी

    1 मई को पब्लिक हॉलिडे है

    1 मई को पब्लिक हॉलिडे है

    इस मामले में समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। जिसमें सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 30 अप्रैल (जैसा कि बाकी राज्यों ने सलाह दी थी) की बजाय लॉकडाउन रहने की घोषणा 3 मई तक इसलिए की गई है कि क्योंकि 1 मई को पब्लिक हॉलिडे है, 2 मई को शनिवार है और 3 मई को रविवार है। बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को अपने संबोधन में 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। उससे पहले 19 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए 22 मार्च को एक दिन के 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था।

    कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी

    कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी

    आज देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया। अब ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा। जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो Hotspot में नहीं होंगे, और जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

    विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी

    विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमें Hotspots को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। नए Hotspots का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। इसलिए, न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।

    केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास करेंगी

    केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास करेंगी

    पीएम ने कहा, जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है। अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+