लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी बने डिप्‍टी सीएम, बड़े तेज क्‍यों नहीं

चुनाव प्रचार के दौरान जब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे तो एक बुजुर्ग महिला ने अचानक कहा, 'ई देखा लालू का बड़का बेटवा आइलबा' आज जब शपथ ग्रहण से ठीक पहले लोगों ने खबरें पढ़ीं तो बोले, बड़का तो तेज है, तो तेजस्वी को उपमुख्‍यमंत्री क्‍यों बनइले।

पढ़ें- टीम नीतीश के 28 मंत्रियों की सूची

Lalu yadav family

जी हां लगभग पक्‍का हो चुका है कि लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी ही बिहार के उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे और नीतीश की टीम में उनका कद बाकी मंत्रियों से ऊपर होगा। उन मंत्रियों की कतार में बड़े भाई तेज भी ख्‍ाड़े होंगे।

ऐसा क्‍यों होगा इनके कारण जानने की कोश‍िश हमने बिहार के लोगों से की। किसी ने ऑन दि रिकॉर्ड तो कुछ नहीं कहा, हां ऑफ दि रिकॉर्ड बहुत कुछ कहा। लोगों की बातें हम बिंदुओं के रूप में यहां लिख रहे हैं। ये तथ्‍य कितने सच हैं, इसकी गारंटी नहीं है।

पहले तेज बनाम तेजस्‍वी

तेज- 12वीं पास, तेजस्‍वी 8वीं पास।
तेज- 25 वर्ष, तेजस्‍वी 26 वर्ष। (उम्र जो श्‍ापथपत्र पर लिखी)
तेज- कुल संपत्ति 2 करोड़, तेजस्‍वी कुल संपत्ति 2.3 करोड़

अब वो बातें जो लोग कहते हैं-

  • लोग कहते हैं कि तेजस्‍वी लालू के लाडले हैं और तेज राबड़ी देवी के, इसीलिये तेजस्‍वी को हमेश प्रोमोट करते हैं। बिहार क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक लालू के कहने पर उन्‍हें स्‍थान दिया गया। लालू ने तेज को कभी प्रोमोट नहीं किया।
  • तेज और तेजस्‍वी दोनों में से कोई भी अच्‍छा वक्‍ता नहीं है, लेकिन फिर भी तेजस्‍वी की बातों पर लालू ज्‍यादा संतुष्‍ट दिखाई देते हैं। जबकि राजद का सोशल मीडिया पूरा तेज ने ही संभाला था।
  • लालू चाहते थे कि अगर राजद सत्‍ता में आयी, तो तेजस्‍वी का कद बड़ा रखेंगे इसीलिये नामांकन के दौरान तेजस्‍वी को बड़ा अौर तेज को छोटा बना दिया।
  • तेजस्‍वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के ज्‍यादा समय बिताया, जबकि तेज प्रताप अपनी दोस्‍त-यारी में ज्‍यादा बिजी रहता था। यही कारण है कि लालू ने उन्‍हें प्राथमिकता दी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+