ढिंचक पूजा को कटप्पा सिंह ने क्यों सताया?

ढिंचक पूजा को कटप्पा सिंह ने क्यों सताया

ढिंचक पूजा किसी लिए अच्छी हैं तो किसी के लिए बहुत बुरी. उनके गाए गानों को सुनने वालों की यह आम प्रतिक्रिया हो सकती है.

puja

पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर सनसनी बनीं ढिंचक पूजा के यूट्यूब चैनल से ज़्यादातर वीडियो डिलीट हो गए हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर केवल एक ही वीडियो दिख रहा है.

पूजा का सबसे हिट रहा सेल्फी गाने का वीडियो भी नहीं है. सेल्फी मैंने ले ली है, को दो करोड़ लोगों ने देखा है.

सोशल: ढिनचक पूजा का गाना नहीं सुना तो क्या सुना!

आख़िर हुआ क्या?

आख़िर उनके यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट कैसे हो गए? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला कॉपीराइट है. कोई कटप्पा सिंह नाम के व्यक्ति ने कॉपीराइट को लेकर शिकायत की थी.

दूसरी तरफ़ कुछ लोगों का कहना है कि दिलों का शूटर वीडियो में पूजा बिना हेलमेट के स्कूटर चला रही हैं. इसे लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

उनके यूट्यूब चैनल पर महज एक ही वीडियो है. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक स्टंट हो सकता है.

लेकिन भारत में सोशल मीडिया पर ढिंचक पूजा का मामला काफ़ी गर्म है. इसे लेकर कई लोग मज़ाकिया ट्वीट कर रहे हैं. इस मामले में लोग अज्ञात कटप्पा सिंह की तारीफ़ भी कर रहे हैं.

क्या ढिंचक पूजा सिंगर हैं?

आलोचकों का कहना है कि ढिंचक पूजा में बिना सुर, लय और ताल के गाती हैं. हालांकि यह सच है कि ढिंचक पूजा को लोकप्रियता हासिल हो गई है. भारत में ढिंचक पूजा की तुलना लोग अमरीकी यूट्यूब सनसनी रिबेका ब्लैक से कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+