जानिए कंगना रनौत ने क्यों कहा-मुझे कोई राजनीतिक दल पंसद नहीं करता?
Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया की बेहद सक्रिय सदस्यों में से एक हैं। ज्वलंत मु्द्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना एक बार फिर से अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियां पैदा कर दी हैं, जिसकी वजह से उनका ट्वीट इस वक्त लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया है।

'मैं बॉलीवुड के प्रति हमेशा ईमानदार रही हूं'
दरअसल कंगना ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं अपने काम और बॉलीवुड के प्रति हमेशा ईमानदार रही हूं और जो भी ही कहती हूं वो सच ही होता है इसलिए उनमें से ज्यादातर लोग मेरे खिलाफ हैं।
मैं गलत चीज का विरोध करती हूं: कंगना
'मैंने आरक्षण का विरोध किया तो ज्यादातर हिंदू मुझसे नफरत करने लगे। मणिकर्णिका की रिलीज के दौरान मैंने करनी सेना के साथ लड़ाई की तो राजपूतों ने भी मुझे धमकी दी। मैं इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़ी हुई तो मुस्लिम नफरत करने लगे। मैं खालिस्तानियों से लड़ी तो अब ज्यादातर सिख मेरे खिलाफ हो गए हैं।'

'कोई भी राजनीतिक पार्टी टिकट नहीं देगी मुझे'
इसके बाद कंगना ने आगे लिखा कि मेरी इसी बात की वजह से मेरे दोस्त और शुभ चिंतक दोनों ही मुझे कहते हैं कि आप तो वोट कटवा है और इसी वजह से आपको कोई भी राजनीतिक पार्टी पसंद नहीं करती है और ना ही कोई पार्टी मुझे कभी टिकट देगी, मुझसे कई बार सवाल किया गया कि मैं ये सब क्यों करती हूं और किसलिए करती हूं तो मैं बता दूं ये सबकुछ मैं अपनी अंतरात्मा के लिए करती हूं,जहां मुझे मेरा काम और मेरे सच बोलने के लिए सराहना मिलती है।
कंगना का ट्वीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

हॉटेस्ट टारगेट हूं मैं इस वक्त: कंगना
मालूम हो कि इससे हले ही कंगना ने अपने ट्वीट में खुद को देश का हॉटेस्ट टारगेट बताया था। दरअसल कंगना ने ये बात एक यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए कही थी। उस यूजर्स ने ट्वीट करके पूछा था कि आखिर लोग कंगना के खिलाफ क्यों हो रहे हैं, जिसके जवाब में बॉलीवुड 'क्वीन' ने कहा था कि मैं इस वक्त की सबसे हॉट टारगेट हूं। आप मुझे टारगेट करो और आप मीडिया के फेवरेट हो जाओगे।मुझे टारगेट करने वालों को मूवी माफिया रोल्स ऑफर करने लगेंगे। ऐसे लोगों को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिलेगा और शोहरत भी हासिल होगी।

मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस होती'
कंगना ने लिखा था कि अगर मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस होती। कंगना का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, कुछ लोगों ने कंगना को साक्षात झांसी की रानी का अवतार कहा था तो कुछ ने कंगना को बहादूर महिला कहा था तो वहीं कुछ लोगों ने कंगना की आलोचना भी की थी, जिसके लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications