आखिर किस लालच में होती है इंडियन आर्मी की जासूसी

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने भुज से दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रह थे। अलाना हामिर और शकूर सुमरा दोनों ही इंडियन आर्मी से जुड़ी कई जानकारियों को आईएसआई तक पहुंचा रहे थे। गुजरात एटीएस की मानें तो दोनों ही आईएसआई के लिए काम करते हैं।

indian-army-spy.jpg

औरत और पैसा सबसे बड़ा लालच

आखिर ऐसा क्‍या है जो आम आदमी को भी सेना की जासूसी करने के लिए मजबूर कर देता है। आपको दिमाग पर डालने की जरूरत नहीं है।

सिर्फ दो वादें हैं जो किसी भी साधारण से दिखने वाले व्‍यक्ति को भी जासूसी के लिए मजबूर कर देती हैं। औरतें और पैसा,इन दो वादों के दम पर दुश्‍मन कितना भी बड़ा काम क्‍यों न हो आसानी से करा लेता है।

2014 में हामिर गया पाक

आईएसआई का जासूस हामिर वर्ष 2014 में पाकिस्‍तान गया था। यहां पर उसने अपने रिश्‍तेदारों से मुलाकात की। पाकिस्‍तान के थारपरकर जिले में उसने 17 वर्ष की लड़की से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान ही हामिर को इस लड़की से प्‍यार हो गया। एटीएस की ओर से जो जांच चल रही है उसके मुताबिक लड़की से मुलाकात हामिर को जाल में फंसाने का एक तरीका थ।

लड़की ने कराई हैंडलर से मुलाकात

इस लड़की ने बाद में हामिर की मुलाकात उसके आईएसआई हैंडलर से कराई थी। आईएसआई हैंडलर ने ही हामिर को पूरी ट्रेनिंग दी और उसे बताया कि उसे कैसे अहम जानकारियां हासिल करनी हैं।

जिस लड़की से हामिर मिला था उसने भी कहा कि अगर वह उनके लिए काम करेगा तो फिर उसे काफी पैसा मिलेगा। गरीब परिवार से आने वाले हामिर ने तुरंत हामी भर दी।

मोबाइल फोन में पाक का सिम

हामिर ने फिर सुमरा को अपने साथ मिला लिया। हामिर पढ़ा लिखा नहीं था और इसलिए उसने अपने दोस्‍त को सुमरा को अपने साथ मिलाया था।

एटीएस के मुताबिक दोनों मिलकर इंडियन आर्मी से जुड़ी जानकारियां जुटाते और फिर इसे पाकिस्‍तान में बैठे अपने हैंडलर्स को सारी जानकारियां पास करता था।

एटीएस को इनके पास से एक मोबाइल फोन मिला है जिसमें पाक का सिम है। इसके अलावा फोटोग्राफ्स और मैप्‍स भी दोनों के पास से मिले हैं। दोनेां को अब ऑफिशियल सीक्रेट एक्‍ट के तहत रखा गया है।

देश भर में है अलर्ट की स्थिति

सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद से ही पूरे देश में अलर्ट की स्थिति है, खासतौर पर बॉर्डर के आसपास के इलाकों में। इंटेलीजेंस एजेंसियां और पुलिस भी काफी चौकन्‍ने हैं और सभी गतिविधियों पर उन्‍होंने नजर रखी हुई है।

हामिर लगातार पाक की यात्रा कर रहा था और यहीं से उस पर एजेंसियों का शक गहरा गया। एजेंसियों ने हर उस व्‍यक्ति के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की जिसने पाक की यात्रा की।

यहीं से हामिर का नाम एजेंसियों की रडार पर आया। गुजरात एटीएस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह सुमरा के साथ मिलकर उन जानकारियों पर चर्चा कर रहा था जो पाक को भेजी जानी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+