यात्रियों ने रनवे के पास खाना क्यों खाया? उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो और MIAL को भेजा नोटिस
IndiGo and MIAL : मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों का रनवे के पास खाना खाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्शन लिया है, उसने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करके आज ही जवाब देने को कहा है।

अगर इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट दोनों आज जवाब नहीं देते हैं तो दोनों को आर्थिक दंड भी दिया जा सकता है।आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार आधी रात को मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
इंडिगो और MIAL को नोटिस जारी
जिसके बाद आज सुबह इंडिगो और MIAL को नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ही मुंबई एयरपोर्ट को मॉनिटर करती है।
क्या था वायरल वीडियो?
आपको बता दें कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें यात्रीगण रनवे के पास बैठकर खाना खा रहे थे। ये सभी यात्री गोवा-दिल्ली से जाने वाले थे, जिनकी फ्लाइट को कोहरे की वजह से डाइवर्ट करके मुंबई एयरपोर्ट लाना पड़ा लेकिन एयरपोर्ट पर उचित प्रबंध ना होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, फ्लाइट 12 घंटे लेट हो गई थी।
यात्री रनवे के पास बैठकर खाना खाने को मजबूर हो गए थे
यात्रियों की परेशानी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यात्रियों को हुई परेशानी पर इंडिगो ने माफी भी मांगी थी।
इंडिगो एयरलाइंस ने मांगी थी माफी
एयरलाइंस ने कहा था कि 'हम 14 जनवरी, 2024 को गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 वाली घटना से वाकिफ है, दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था लेकिन यात्रियों को इसकी वजह से काफी परेशानी हुई है इसका हमें खेद है और हम इसके लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं।'
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लिया एक्शन
लेकिन ये माफी भी काम नहीं आई और अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस मामले पर एयरलाइंस की ओर सफाई मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications