कभी जींस-टीशर्ट पर लगाई रोक, तो कभी बाहुबली विधायक की दबंगई उतारी, क्यों चर्चा में हैं IAS आर्यका अखौरी

Ghazipur DM IAS Aryaka Akhoury: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर की जिलाधिकारी (DM) आईएएस आर्यका अखौरी सुर्खियों में हैं। आईएएस आर्यका अखौरी का माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी के साथ बहस बाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।

ये वीडियो मुख्तार अंसारी के जनाजे की है। अफजाल अंसारी से हजारों की भीड़ में डीएम आर्यका अखौरी अकेले भिड़ गईं और उन्हें चेतावनी दी कि, 'अगर धारा 144 के नियमों का उल्लंघन हुआ तो सबके खिलाफ FIR करूंगी।' ये पहली बार नहीं है, जब IAS आर्यका अखौरी बफौफ अंदाज को लेकर चर्चाओं में आई हैं।

IAS Aryaka Akhoury

जब बाहुबली विधायक विजय मिश्र को IAS आर्यका अखौरी ने सिखाया था सबक

IAS आर्यका अखौरी हमेशा से एक निडर और साहसी महिला अफसर रही हैं। ये पहली बार नहीं है, जब वह मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी जैसे किसी बाहुबली नेता से भिड़ी हों। इससे पहले भी वह भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को सबक सिखा चुकी हैं।

भदोही में डीएम रहते हुए IAS आर्यका अखौरी ने बाहुबली नेता विजय मिश्र पर नकेल कसी थी। आर्यका अखौरी ने विजय मिश्र के दो शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया था।

आर्यका अखौरी ने पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही कई असलहों का लाइसेंस निरस्त किए थे। गैंगस्टर और हथियार पर अपनी कार्रवाई को लेकर वह उस वक्त लाइमलाइट में आ गई थीं।

फिलहाल भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र जेल में बंद हैं। मार्च 2024 के आखिरी हफ्ते में विजय मिश्र के दिल्ली और प्रयागराज में 113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

IAS Aryaka Akhoury

जब IAS आर्यका अखौरी ने जींस-टीशर्ट पहनने पर लगाई थी रोक

IAS आर्यका अखौरी उस वक्त भी चर्चा का विषय बनी थीं, जब उन्होंने सरकारी कार्यालयों और विभागीय बैठकों में तमाम अधिकारी और कर्मचारी को जींस पेंट और टीशर्ट पहनने से रोक दिया था।

असल में आर्यका अखौरी, जब भदौही डीएम थीं तो उन्होंने एक नोटिस किया कि, सरकारी कार्यालयों और विभागीय बैठकों में सभी महिला और पुरुष कर्मचारी पेंट और टीशर्ट पहनकर आते थे।

जुलाई 2022 में भी डीएम आर्यका अखौरी बैठक कर रही थीं, जहां ज्यादातर अधिकारी जींस पेंट और टीशर्ट पहन आ गए थे, इस बात को लेकर बैठक में ही आर्यका अखौरी भड़क गई थीं।

IAS Aryaka Akhoury

इसके बाद डीएम आर्यका अखौरी ने एक आदेश जारी करते हुए विभागीय ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के जींस पैंट और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी। आर्यका अखौरी ने अपने आदेस में साफ-साफ कहा था कि इस नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शासन के आदेश का हवाला देते हुए उन्होंने ये एक्शन लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद विभागीय ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के आचरण में बदलाव देखने को मिला और वह फॉर्मल ड्रेस में ही ड्यूटी में आने लगे।

IAS Aryaka Akhoury

यूपी में लोग IAS आर्यका अखौरी को कहते हैं लेडी सिंघम

आर्यका अखौरी को लोग यूपी में लेडी सिंघम कहते हैं। ये जिस-जिस जिले में बतौर अधिकारी रही हैं, वहां निडर महिला अफसर वाली छवि के लिए जानी जाती हैं। आर्यका अखौरी डेढ़ साल तक भदोही की जिलाधिकारी रहीं, उसके बाद 2022 के सितंबर में उन्हें गाजीपुर का डीएम बनाया गया।

भदोही में वह अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी करती थीं। काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को वह फटकार भी लगाती हैं। आर्यका अखौरी महिलाओं के प्रति काफी संवेदनशील रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+