कब खोजेगी सरकार सीबीआई और सीआरपीएफ प्रमुखों को?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी के लोधी रोड स्थित सीजीओ काम्पलेक्स में केन्द्रीय जांच ब्यरो (सीबीआई) और देश के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ के मुख्यालय काफी करीब हैं।

हैरानी की बात यह है कि जहां सरकार ने सीबीआई के नए प्रमुख के नाम की घोषणा मौजूदा प्रमुख रंजीत सिन्हा के रिटायर होने से एक दिन पहले तक नहीं की है, वही अब उसे नए सीआरपीएफ प्रमुख की भी तलाश करनी होगी।
रिटायर होने वाले टायर्ड नहीं
गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गुवाहाटी में थे। डीजीपी स्तर के अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए । वहां पर सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा भी मौजूद थे।
खास बात यह है कि राजनाथ जब अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान सीबीआई प्रमुख झपकी लेते नजर आए। बता दें कि सीबीआई प्रमुख 2 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। हाल ही में सीबीआई प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने 2जी मामले की जांच से हटा दिया था।
मजेदार बात यह है कि राजनाथ ने अपनी स्पीच में कहा कि जो अधिकारी जल्द ही रिटायर होने वाले हैं, वो मानें कि वे रिटायर हो रहे हैं, टायर्ड नहीं हो रहे।
सीआरपीएफ प्रमुख त्रिवेदी गए
इस बीच,सीआरपीएफ प्रमुख दिलीप त्रिवेदी शनिवार को रिटायर हो गए। वे 1978 बैच के आईपीएस अफसर थे। वे 15 महीनों तक सीआरपीएफ के चीफ रहे।
फिलहाल त्रिवेदी के उतराधिकारी के नाम की घोषणा होने तक सीआरपीएफ में स्पेशल डायरेक्टर जनरल आरसी तायल प्रमुख के पद पर काम करते रहेंगे। सीआरपीएफ में तीन लाख सुरक्षाकर्मी हैं। सीआरपीएफ मुख्यरूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे है।
इसके अलावा यह देश में आतंकी कार्रवाई में लगे संगठनों को भी नेस्तानाबूत करने में व्यस्त है। जानकारों का मानना है कि सरकार को वक्त रहते उक्त पदों के प्रमुखों के नामों की घोषणा कर देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications