कौन करेगा फेसबुक सीईओ के साथ डिनर?
नई दिल्ली। फेसबुक चीफ मार्क जुकरबर्ग शो-मैन नहीं है। कल और आज तमाम बड़े मीडिया संस्थानों ने उनका इंटरव्यू लेने की कोशिश की, पर उनके निजी स्टाफ ने सबको मना कर दिया। जुकरबर्ग आजकल राजधानी में हैं और उन्हें पीएम मोदी से मिलना है।

जानकारों का कहना है कि मार्क जुकरबर्ग बेहद शर्मिले किस्म के इंसान हैं। वे किसी को भी इंटरव्यू देने से बचते हैं। वे अपने कामकाज में ही बिजी रहना पसंद करते हैं। जुकरबर्ग की पत्नी ही उनका मीडिया रिलेशंस का काम देखती हैं।
जुकरबर्ग को लंबे समय से फोलो करने वाले लोगों का कहना है कि उनके यू-ट्यूब पर भी बहुत कम इंटरव्यू मिलते हैं। वे कोड,साफ्टवेयर और प्रोगमिंग जैसे अपने पसंदीदा विषयों पर ही बात करना पसंद करते हैं। अगर उनके मन के विषयों से हटकर बात होती है तो वे परेशान हो जाते हैं। इस लिहाज से वे बिल गेट्स की तरह ही हैं। गेट्स भी आमतौर पर मीडिया से बात करने से कतराते हैं।
बहरहाल, जुकरबर्ग से राजधानी में शिखर उद्योगपतियों से लेकर पत्रकार, नौकरशाह और मंत्री लालयित हैं। आज शाम को वे कुछ खास लोगों के साथ राजधानी के ताज होटल में डिनर करेंगे। देखिए कौन-कौन भाग्यशाली उनके साथ डिनर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications