'मणिपुर में मर रहे हिंदू, हिंदू नहीं हैं?', मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर शिवसेना UBT ने उठाए सवाल
Shiv Sena UBT on PM Modi Manipur violence: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मणिपुर में जारी हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बीजेपी की डबल इंजन सरकार फेल हो गई। इतने दिनों बाद भी केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रण में नहीं ला सकी।
पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि कुकी उग्रवादियों के हमलों में हिंदू मर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मणिपुर के हिंदू, हिंदू नहीं हैं। मणिपुर में हिंदुओं को मरते देख पीएम मोदी ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं कर सकी।

शिवसेना ने कहा कि बीजेपी दावा करती है कि केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी बीजेपी की सरकार बन जाए तो शासन और प्रशासन प्रभावी तरीके से चलता है। सिर्फ विकास की बातें होती हैं। उन्होंने पूछा तो फिर क्यों डबल इंजन सरकार फेल हो गई? आखिर क्यों इतने दिनों बाद भी शांति स्थापित नहीं हो सकी? शिवसेना ने पूछा कि पीएम मोदी ने अभी तक इस गंभीर मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं बोले? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहिए कि कुकी उग्रवादियों को राइफल और गोला-बारूद कहां से मिलता है?
बता दें कि मणिपुर में एक महीने से अधिक समय से हिंसा जारी है। पिछले दिनों इंफाल में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की थी। उसे जलाने की भी कोशिश की थी। मणिपुर में हिंसा बढ़ती जा रही है। दंगाइयों ने शुक्रवार को सड़कों पर आग लगा दी। एक सेवानिवृत्त आदिवासी आईएएस अधिकारी के शाही महल के पास एक गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर में नहीं थम रहा बवाल, पुलिस स्टेशन पर हमला, बीजेपी दफ्तर को बनाया निशाना












Click it and Unblock the Notifications