Manipur Violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर में नहीं थम रहा बवाल, पुलिस स्टेशन पर हमला, बीजेपी दफ्तर को बनाया निशाना
Manipur Violence news update, Manipur Violence update, Manipur Violence news, Fresh Violence In Manipur, मणिपुर हिंसा समाचार अपडेट, मणिपुर हिंसा अपडेट, मणिपुर हिंसा न्यूज , मणिपुर में ताजा हिंसा
Manipur Violence News: मणिपुर में सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में अशांति का माहौल है। हिंसाग्रस्त मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले के कंगवई से बीती रात ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह (17 जून) तक रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने शनिवार को लंगोल में एक खाली मकान को भी आग के हवाले कर दिया।

मणिपुर में नहीं थम रहा बवाल
इसके अलावा भीड़ के तोड़फोड़ और आगजनी की कई घटनाओं की भी सूचना मिली है। इंफाल पूर्वी जिले में सेना, असम राइफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य पुलिस के संयुक्त बलों ने आधी रात तक फ्लैग मार्च किया। वहीं एडवांस अस्पताल के पास पैलेस कंपाउंड में आगजनी की कोशिश की सूचना मिली थी।
पुलिस ने की फायरिंग, दो घायल
शुक्रवार शाम (16 जून) लगभग 1000 लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और आगजनी और तोड़फोड़ का प्रयास करने लगी। आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है।
पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना
शुक्रवार रात एक अन्य भीड़ ने इंफाल पश्चिम जिले के इरिंगबाम पुलिस स्टेशन के शस्त्रागार में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। रात 11 बजकर 40 मिनट पर 300 से 400 लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की कोशिश की, जिसको आरएएफ ने तितर-बितर करते हुए भीड़ पर काबू पाया।
बीजेपी ऑफिस को घेरा
इधर, सेना के सूत्रों के अनुसार 200 से 300 लोगों की भीड़ ने सिंजेमाई में आधी रात के बाद भाजपा कार्यालय को घेर लिया, जिसको सेना के एक दस्ते ने उनको खदेड़ा। भीड़ ने आधी रात को इंफाल पश्चिम में राज्य भाजपा अध्यक्ष अधिकारमयुम शारदा देवी के आवास पर भी तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन सेना और आरएएफ ने इसे रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications