यूजर्स को X, ChatGPT और Perplexity यूज करने में हो रही दिक्‍कत, आखिर क्‍यों डाउन हुआ?

Why did X go down: X (पूर्व में ट्विटर), ChatGPT और Perplexity के यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म कई लोगों के लिए डाउन हो गया है। आउटेज ट्रैकिंग साइट Downdetector पर हजारों यूजर्स ने अपनी समस्याओं की शिकायत की है।

यह समस्या काफी बड़ी है, x.com के साथ-साथ Android और iOS डिवाइस के लिए मोबाइल एप्लिकेशन दोनों पर प्लेटफॉर्म को यूज करने में परेशानी हो रही है।

Why did X go down

मंगलवार को शाम 5:20 बजे तक, Downdetector.com पर 10,000 से अधिक यूजर्स ने X तक पहुँचने में आ रही कठिनाइयों की शिकायत की। 61% शिकायतें मोबाइल ऐप पर, वेबसाइट पर 28% और सर्वर कनेक्शन पर 11% दर्ज की गई। यह दिक्‍कत वैश्विक स्तर पर हो रहा है, जो भारतीय यूजर्स को प्रभावित कर रहा है।

हालांकि ऐलन मस्क के स्वामित्व वाले X ने अभी तक इस आउटेज के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Cloudflare के सिस्टम में कथित विफलता के बाद X और Letterboxd जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्मों तक पहुँचने में यूजर्स को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Independent के अनुसार, यह व्यवधान Cloudflare के भीतर की समस्याओं से उत्पन्न हुआ है, जो एक प्रमुख वेब इंफ्रास्ट्रक्चर सप्‍लायर है। Cloudflare भारी ट्रैफिक के दौरान साइटों को सुरक्षित और ऑनलाइन रखने के लिए जिम्मेदार है।

Cloudflare ने इस व्यवधान को स्वीकार करते हुए कहा, "Cloudflare एक ऐसे मुद्दे से अवगत है और उसकी जांच कर रहा है जो संभावित रूप से कई ग्राहकों को प्रभावित करता है," उन्होंने आगे कहा कि अधिक विवरण बाद में दिए जाएंगे।

यह प्रभाव इतना गंभीर था कि इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली सेवा Down Detector को भी तकनीकी कठिनाइयां हुई। साइट लोड होने पर, यूजर्स रिपोर्टों में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें कई लोगों को "Cloudflare के नेटवर्क पर आंतरिक सर्वर में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा और उन्हें दोबारा ट्राई करने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+