चीन ने अपने अमेरिकी राजदूत को विदेश मंत्री क्यों बनाया

चीन विदेश मंत्री
Getty Images
चीन विदेश मंत्री

चीन ने अमेरिका में अपने राजदूत क़िन गांग को देश का नया विदेश मंत्री बनाया है.

56 साल के क़िन गांग दशक भर से चीन के विदेश मंत्री रहे वांग यी की जगह लेंगे.

वांग यी को अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के लिए चुना गया है और अब वो विदेश नीति में पहले से बड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे.

क़िन गांग की विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अपनी आक्रामक विदेश नीति के चलते चीन दुनियाभर में निशाने पर है.

अमेरिका में भी क़िन गांग का राजदूत के तौर पर 17 महीनों का कार्यकाल दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते तनाव का ही गवाह रहा.

हालात ये थे कि साल 2021 में जब वो वॉशिंगटन पहुँचे तो बहुत कम ही अमेरिकी अधिकारियों तक उनकी पहुँच थी. कई बार आग्रह के बावजूद अमेरिकी अधिकारी उनसे मिलने से हिचकते रहे.

हालांकि, व्हाइट हाउस इन दावों को ख़ारिज किया और कहा कि समय-समय पर उनके अधिकारियों ने किन से बातचीत जारी रखी है.

क़िन के प्रमोशन को व्यापक स्तर पर अमेरिका से कूटनीतिक रिश्तों को स्थिर करने के लिए चीनी प्रयासों से ही जोड़कर देखा जा रहा है, जो बीते कुछ समय में मानवाधिकार, ताइवान, तकनीकी जैसे कई मुद्दों पर सबसे ख़राब दौर में पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें:चीन अरुणाचल प्रदेश को 'दक्षिणी तिब्बत' क्यों कहता है?

अमेरिका से विदाई पर क़िन गांग क्या बोले?

Banner
BBC
Banner
किन गांग
Reuters
किन गांग

"अमेरिका को चीन को दबाने और नियंत्रित करने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए."

"ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को लाल लकीर पार नहीं करनी चाहिए."

ऊपर लिखे दोनों बयान चीन के पूर्व विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में दिए थे. हालांकि, अमेरिका को लेकर उनके आक्रामक बयान अक्सर चर्चा के विषय रहते आए हैं.

लेकिन अपने पूर्ववर्ती से उलट किन ने विदेश मंत्री बनाए जाने पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिनका सार देखें तो वो अमेरिका की तारीफ़ करने के साथ ही चीन के कूटनीतिक हितों का बचाव करते भी दिखते हैं.

पांच सौ से अधिक दिन अमेरिका में बिताने के बाद क़िन गांग ने अमेरिका और अमेरिकियों की तारीफ़ की है.

अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स की शुरुआत क़िन गांग ने अमेरिका और चीन के बीच तल्ख रिश्तों के ज़िक्र से की.

गांग बताया कि साल 2021 में उन्होंने अमेरिका में चीन के राजदूत का पद तब संभाला जब दोनों देश बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में थे. अपने कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका के 22 राज्यों, सरकारी एजेंसियों, कांग्रेस, थिंक टैंक, फ़ैक्टरियों, बंदरगाहों, खेतों, स्कूलों और खेल के मैदानों का दौरा किया और बहुत से अमेरिकियों को अपना दोस्त बनाया.

क़िन गांग ने कहा कि वो कई मेहनतकश, प्रतिभावान और मैत्रीपूर्ण अमेरिकियों के देखकर बहुत प्रभावित हुए.

ये भी पढ़ें: अरुणाचल के तवांग पर क्या हैं चीनी दावे, झड़प के बाद क्या बोले भारत-चीन?

{image-"इतने मेहनती, मित्रतापूर्ण और प्रतिभावान अमेरिकी लोगों से मिलकर बहुत प्रभावित हूं. मेरे कार्यकाल में चीनी दूतावास को समर्थन और सहयोग देने के लिए मैं अमेरिका का शुक्रगुज़ार हूं.", Source: किन गांग, Source description: , Image: hindi.oneindia.com}

उन्होंने कहा, "मैं चीन-अमेरिका संबंधों के विकास की देखभाल और समर्थन करना जारी रखूंगा, दोनों देशों के लोगों के बीच संवाद, आपसी समझ और आत्मीयता को प्रोत्साहित करूंगा."

https://twitter.com/AmbQinGang/status/1610072445112967168

वापसी के लिए चीन की उड़ान भरने से पहले भी क़िन गांग ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से फ़ोन पर बात की और दोनों देशों के बीच "बेहतर" रिश्तों पर ज़ोर दिया.

https://twitter.com/AmbQinGang/status/1609627011261005825

ये भी पढ़ें: भारत-चीन तनावः सीमा पर अभी क्यों हुई झड़प, क्या ये चीन की कोई रणनीति है?

शी जिनपिंग का क़रीबी होना अहम फ़ैक्टर?

Banner
BBC
Banner

विदेश मंत्री के तौर पर क़िन गांग का प्रमोशन ये संकेत देता है कि वो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के क़रीबी हैं.

बीते साल अक्टूबर में किन को कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमिटी में नियुक्त कर के जिनपिंग ने ये साफ़ संकेत दिया कि क़िन उनके भरोसेमंद हैं.

क़िन गांग को जब साल 2021 में अमेरिका का राजदूत चुना गया था, तब उनका नाम सबके लिए चौंकाने वाला था.

उन्हें अमेरिका के साथ चीन के रिश्तों को संभालने का कोई अनुभव नहीं था, इसलिए राजदूत के तौर पर उनका नाम दूर-दूर तक फ़ेहरिस्त में नहीं था.

तियानजिन में सन् 1966 में जन्में क़िन ने इंटरनेशनल रिलेशन्स की पढ़ाई की. उन्होंने साल 2005-2010 और फिर 2011 से 2014 के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर काम किया. लेकिन उनके करियर में अहम मोड़ साल 2014 में आया.

'द चाइना प्रोजेक्ट' नाम की वेबसाइट के एक आर्टिकल के अनुसार, 2014 में क़िन को विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट की ज़िम्मेदारी दी गई. ये एक ऐसा पद था जहां देश के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ क़रीबी बढ़ाने के पर्याप्त मौक़े होते हैं, ख़ासतौर पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ.

शी जिनपिंग
BBC
शी जिनपिंग

पढ़ें:चीन की किसके ख़िलाफ़ युद्ध की तैयारी, क्या भारत को रहना चाहिए सतर्क?

अमेरिका संग संबंध सामान्य करवा पाएंगे क़िन?

Banner
BBC
Banner

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरे ने चीन और अमेरिका के खराब होते रिश्तों में आग की तरह काम किया.

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इस दौरे को लेकर चीन ने अमेरिका को "भारी कीमत चुकाने" की धमकी तक दे दी थी.

नैंसी पेलोसी के दौरे के जवाब में चीन ने अपने लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में भेज दिए थे, जिसके बाद ये आशंका जताई जाने लगी कि चीन ताइवान पर हमला कर सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सार्वजनिक तौर पर ये तक कहा कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा.

हालांकि, साल के आख़िरी महीनों में चीन और अमेरिका के तल्ख रिश्तों में बीते साल थोड़ी नरमी देखने को मिली.

जब नवंबर के मध्य में इंडोनेशिया के बाली में जी-20 सम्मेलन के दौरान पहली बार शी जिनपिंग और जो बाइडन आमने-सामने मिले.

अमेरिका, चीन का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. इससे पहले सिर्फ़ यूरोपियन यूनियन और आसियान के देश ही आते हैं.

कूटनीतिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव के बीच बीते साल दोनों के बीच कारोबार 8 फ़ीसदी बढ़ा था.

कहा जा रहा है कि क़िन गांग की असल परीक्षा इसपर निर्भर है कि वो अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के चीन दौरे को किस तरह संभालते हैं.

शी जिनपिंग और जो बाइडन

ये पढ़ें:शी जिनपिंग: चीन का सबसे ताक़तवर नेता जिसे टक्कर देने वाला कोई नहीं

पॉलिटिको ने यूएस-चाइना बिज़नेस काउंसिल के प्रेज़िडेंट ऐलन के हवाले से लिखा है, "हमारी समझ से ब्लिंकन फ़रवरी महीने में चीन जाएंगे. अगर इससे पहले अमेरिका के रिपबल्किन नेता केविन मैकर्थी अपने वादे के अनुसार, ताइवान के दौरे पर जाते हैं तो ब्लिंकन को चीन में कूटनीतिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है."

केविन मैकर्थी ने कहा था कि अगर वो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बनते हैं तो वो ताइवान की यात्रा पर जाएंगे.

ब्लिंकन ने अभी तक ये जानकारी नहीं दी है कि उनके चीन दौरे पर अहम मुद्दे क्या होंगे. लेकिन माना जा रहा है कि मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ अभियान, चीन के बढ़ते परमाणु हथियारों के मुद्दों पर उन्हें किन गांग की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है.

वॉशिंगटन में स्टिमसन सेंटर के चीन से जुड़े एक प्रोग्राम की निदेशक सन यन कहती हैं, "चीन की कूटनीति के नए चेहरे को अमेरिका-चीन रिश्तों के साथ ही मॉस्को के साथ संबंधों पर भी काम करना है."

वेबसाइट एनपीआर से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उनकी शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारना होगा, क्योंकि दो सप्ताह के भीतर ब्लिंकन चीन दौरे पर रहेंगे. लेकिन उन्हें चीन की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अन्य विकसित देशों से भी बेहतर रिश्ते बनाने होंगे. इसके बाद उन्हें रूस और उत्तर कोरिया जैसे मसलों से भी निपटना होगा."

क़िन चीन में कोई नया चेहरा नहीं है. चीन के विदेश मंत्रालयों में सबसे बुलंद आवाज़ों में से एक माने जाने वाले क़िन ने अमेरिका पहुंचते ही अपने रुख में नरमी दिखाना शुरू कर दिया था.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, "चीन-अमेरिका के रिश्तों के दरवाज़े जो पहले ही खुले हैं, बंद नहीं हो सकते."

अमेरिका में अपने छोटे से कार्यकाल में किन को कभी किसानों से मिलते तो कभी एलन मस्क के साथ बातचीत करते देखा गया.

एनपीआर को दिए इंटरव्यू में क़िन ने माना कि चीन का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता अमेरिका के साथ है लेकिन ताइवान के मुद्दे को उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के बीच सबसे बड़ा "विवाद" बताया.

ये भी पढ़ें: चीन ने क्यों दी अमेरिका को ख़मियाज़ा भुगतने की धमकी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+