विदेश में अंबानी और महिंद्रा को क्यों बुक करनी पड़ी कैब, सुनीता विलियम्स ने दी लिफ्ट, ट्वीट कर शेयर किया लम्हा
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को विदेश में कैब बुक करनी पड़ी, इसके बाद सुनीता विलियम्स ने उन्हे लिफ्ट दी।
कहीं दूर जब कोई अपना मिल जाता है तो दिल में एक अलग खुशी की अनुभूति होती है। ऐसा ही वाक्या कुछ देखने को मिला भारत के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ। जब दोनों की मुलाकात वॉशिंगटन में भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स से हुई। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने साथ में तस्वीर भी शेयर की है।
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबाी जिस समय कैब बुक कर रहे थे, उसी दौरान अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दिखाई दीं। ऐसे में दोनों बिजनेसमैन ने ये मौका न छोड़ते हुए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ सेल्फी ली।

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया में यूएस यात्रा से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वो, मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और यूएस के सेक्रेटरी फॉर कॉमर्स आपस में बात कर रहे थे कि उनकी शटल छूट गई है। इसके बाद उन्होंने UBER बुक की। इसी दौरान उन्हें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दिखाई दीं।
अब आप भी हैरान हैं कि इतने बड़े बिजनेसमैन को भी Uber का सहारा लेना पड़ गया। विदेश में ऐसे मोमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इसके बाद अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने दोनों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी और उन्हें उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचाया।
इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह तरह के रिस्पॉन्स दे रहे हैं। कोई इसे दुनिया की सबसे कीमती तस्वीर बता रहा है तो कोई इसे बेहद ही शानदार पल बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications