'ये किस एंगल से पढ़ने वाले लग रहे', JNU में छात्रों के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? लाठी-डंडे चलाते देख चौंके लोग
JNU ABVP Left clash: भारत की टॉप यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों के बीच खूनी झड़प हुई है। जेएनयू में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच देर रात जमकर लाठी-डंडे चले हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वाम समर्थित समूहों के सदस्यों के बीच हुई इस झड़प में जेएनयू के कुछ छात्र घायल भी हो गए हैं। मारपीट की घटना जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई है। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस घटना के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर JNU में देर रात छात्रों के बीच क्यों हुई खूनी झड़प?
रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विवाद के कारण ये मारपीट हुई है। विवाद इतना बढ़ गया था कि बाद में हिंसा में बदल गया था।
29 फरवरी की पूरी रात JNU में दोनों तरफ के छात्रों के बीच हिंसा जैसी स्थिति बनी रही है। दोनों दलों के एक छात्र एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। लेफ्ट विंग के छात्र ने पूरे मामले के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए गुंडागर्दी कहा है। तो वहीं राइट विंग के छात्र इसे कैंपस में नक्सली हमले का नाम दे रहे हैं।
VIDEO | A clash broke out between ABVP and Left-backed groups at Jawaharlal Nehru University (JNU), Delhi, on Thursday night. The ruckus was over the selection of election committee members at the School of Languages.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
(Source: Third Party) pic.twitter.com/vQV991KaIe
JNU के घायल छात्रों का कराया गया मेडिकल
घायल हुए तीन घायल छात्रों का मेडिकल भी कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले पर संज्ञान ले लिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अभी तक उनके पास इसको लेकर कोई अधिकारिक या लिखित शिकायत नहीं मिली है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'ये किस एंगल से छात्र लग रहे हैं...'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर मारपीच और लाठी डंडे चलाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में शख्स छात्रों पर साइकिल फेंकता नजर आ रहा है। तो वहीं एक अन्य वीडियो में छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।
JNU कैंपस कल रात फिर अखाड़ा बना। इलेक्शन कमेटी के मेंबर चुनने के लिए जनरल बॉडी की मीटिंग चल रही थी। इसमें छात्र गुट भिड़ गए। लेफ्ट संगठनों और ABVP ने एक दूसरे पर मारपीट कर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो में ABVP के सेक्रेट्री कन्हैया लाठी चलाते हुए दिखे हैं। #Delhi pic.twitter.com/JOhF2Dw8Im
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 1, 2024
Massive Violence broke out on #JNU campus late night on Friday as members of Left-parties allegedly assaulted students with sticks, repeatedly threw bicycles and thrashed each other over the list of Election Committee members for upcoming students union polls. pic.twitter.com/sFvRd6H7KI
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) March 1, 2024
देश के टॉप यूनिवर्सिटी में इस तरह के मारपीट का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं। एक यूजर ने कहा है कि, ये किस एंगल से पढ़ने वाले छात्र लगे रहे हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि JNU कैंपस कल रात फिर अखाड़ा बना है।












Click it and Unblock the Notifications