मां ने ऐसा क्या कहा कि कैप्टन अंशुमन ने शादी में नहीं पहना नया सूट, बेटे की शहादत के बाद छलका बाप का दर्द
इन दिनों बहादुर शहीद कैप्टन अंशुमन की जोरों-शोरों से चर्चा है। अंशुमन के परिवार के बारे में हर तरफ बातचीत हो रही है। हाल ही में शहीद कैप्टन के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में अपने दिल का दर्द बयां किया है। अंशुमन की मां ने जहां एक तरफ कहा कि उनका दर्द कोई नहीं समझ सकता, वहीं दूसरी तरफ पिता ने कुछ ऐसा बताया, जिसके बारे में शायद पहले किसी को मालूम भी नहीं होगा।
पिता ने बातचतीत में कहा कि मेरा बेटा अनुपम धरोहर था। मगर शायद उसे बहुत जल्दी जाना था इसलिये वो चला गया। इसके बाद पिता ने बेटे की शादी का एक भावुक कर देने वाला किस्सा शेयर किया।

पिता ने कहा कि अपनी शादी में वो एक नया सूट लेकर गया था। माताजी ने ये कह दिया कि मेरे बेटे की शेरवानी बहुत अच्छी थी। तो पूरे शादी के फंक्शन में उसने वो सूट नहीं पहना। वो जूते और वो सूट पैक हमारे घर वापस आए थे।
दूसरी बात कि बेटे के बाल कुछ पके हुए थे। ऐसे में मां ने कहा कि मेरे बेटे के बाल कितने अच्छे लग रहे हैं। तो सबलोग शादी में कहते कहते थक गए मगर मेरे बेटे ने अपने बालों को रंगा नहीं। तीसरी बात कि बेटे ने बड़े प्यार से दाढी रखी हुई थी। फौज में दाढ़ी रखने नहीं देते और ऐसे में उसने सोचा कि छुट्टी आया हुआ है तो दाढ़ी रख ली
मगर फिर परिवार में ही किसी ने कहा कि बेटा दाढी बनवा के आ जा। वो तुरंत गया औऱ उसने अपनी दाढ़ी तुरंत जाकर बनवा ली। परिवार में वो सबकी बात सुनता था। वो बहुत ही आले दर्जे का था। मां के साथ उसका बॉन्ड बहुत अच्छा था। मगर उसने अगर जाने का रास्ता चुना तो वो अमर होगा।
पिता ने कहा कि उनके बेटे का अमरत्व पर अधिकार सिद्ध है। मेरा भौतिक रूप से इतना कद भी नहीं मगर मैं उस महान आत्मा को शत-शत प्रणाम करता हूं। मैं उनको कोई साधुवाध नहीं दे सकता। हिंदू धर्म में अंतिम इच्छा मोक्ष को प्राप्त करना है। ऐसे में मोक्ष पर उनका अधिकार है। मैं उनकी आत्मा को शांति देने की बात नहीं करूंगा क्योंकि वे परम शांति में विलीन हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications