बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास मालगाड़ी से क्यों टकराई? अधिकारियों ने बताई इसके पीछे की वजह
Tamil Nadu Train Accident: दरभंगा जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस शुक्रवार 11 अक्टूबर को चेन्नई के पास कावरैपेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और 19 लोग घायल हो गए। यह हादसा चेन्नई-गुदुर सेक्शन पर पोन्नेरी और कावरैपेट्टई स्टेशनों के बीच रात 8.30 बजे के आसपास हुआ था।
वहीं, अब इस हादसे के पीछे की वजह दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक (GM) आरएन सिंह ने बताई। उन्होंने बताया कि चेन्नई से रवाना होने के बाद मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस को मिले सिग्नल का लोको पायलट ने सही तरह से पालन नहा किया था। हालांकि, इसके बाद भी ट्रेन मुख्य लाइन पर जाने के बजाय गलती से लूप लाइन पर चली गई।

यही कारण रहा कि वह तेज रफ्तार में आगे खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। आरएन सिंह ने बताया कि ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद भी ट्रेन लूप लाइन पर कैसे पहुंच गई। इसकी जांच की जा रही है। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं ट्रेक में तो कोई खराबी नहीं थी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कावरपेट्टई स्टेशन में प्रवेश करते समय ट्रेन चालक दल को जोरदार झटका लगा।
इसके बाद ट्रेन सिग्नल के बाद भी मुख्य लाइन की जगह 75 किमी प्रति घंटे की गति से लूप लाइन में चली गई। इसने लूप लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। GM सिंह ने बताया कि टक्कर के पास पास ही पार्सल वैन में आग लग गई और ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें से 6 पलट गए।
इससे 19 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग को कुछ ही देर बाद बुझा दिया था और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से चेन्नई भेजा गया। उसके बाद सुबह उन्हें स्पेशल ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications