डेडलाइन से 6 महीने पहले ही बनकर तैयार हो गया था देश का सबसे लंबा समुद्र ब्रिज 'अटल सेतु', जानिए क्यों?
Atal Setu: देश का सबसे लंबा समुद्र ब्रिज अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु (MTHL) डेडलाइन से छह महीना पहले ही बनकर तैयार हो गया था। इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक भी कहा जा रहा है।
ये ब्रिज 21.8 किलोमीटर लंबा है,जो मुंबई से नवी मुंबई केवल 20 मिनट में पहुंचाएगा। 21.8 किलोमीटर बिज्र में से 6.5 किमी. हिस्सा पानी पर है और बाकी 5.5 किमी का एलिवेटेड रोड है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये 'अटल सेतु' जून 2024 तक पूरा होने वाला था, लेकिन मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने ठेकेदारों को तीन शिफ्टों में श्रमिकों को रखने के लिए कहा और 25 दिसंबर को पुल तैयार कर दिया गया था।
Beautiful captures @ompsyram ! Keep sharing more 😊
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 11, 2024
Mumbai is very excited and looking forward to the huge relief which is just 24 hours away..
The BOSS Hon PM @narendramodi ji will inaugurate India’s longest sea bridge #AtalSetu #MTHL tomorrow ! https://t.co/zzROaREJwR
ये जानकारी MMRDA के आयुक्त संजय मुखर्जी ने दी है। इन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से मजदूर यहां तीन शिफ्ट में कान कर रहे थे ताकि काम जल्द पूरा हो।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, MMRDA के आयुक्त संजय मुखर्जी ने कहा, ''शुरुआत में, मैंने कर्मचारियों से दो शिफ्ट में काम कराया। लेकिन जब ठेकेदारों ने मुझसे कहा कि वे जून 2024 तक या मार्च 2024 तक काम पूरा कर सकते हैं, तो हमने श्रमिकों को तीन शिफ्टों में बुलाया। सबसे बड़ी चुनौती हमारे सामने मानसून थी। मैंने ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि काम में तेजी लाने के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि हर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए और किसी की जान पर खतरा ना हो।''
उन्होंने कहा, ''कुल मिलाकर अब तक इस कार्य में सात श्रमिकों की मौत हुई है लेकिन इन सभी मौतों की सूचना जुलाई 2023 में मेरे कार्यभार संभालने से पहले हुई थी।'' उन्होंने कहा कि, अटल सेतु 25 दिसंबर 2023 को बनकर तैयार था, लेकिन यातायात मंजूरी और टोल गजट प्राप्त करने के लिए कुछ दिनों का वक्त लगा।












Click it and Unblock the Notifications