‘कांग्रेस ने पाप किया, जनता माफ नहीं करेगी', अमित शाह ने क्यों कहा ऐसा? अब किस बात को लेकर छिड़ा विवाद

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर देश का सियासी पारा गरमा गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 'अटल गौरव स्मृति समारोह' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के दिन कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत को बीच में रोकने की कोशिश की गई।

अमित शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर और देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम' का गायन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में कांग्रेस ने लंबे समय तक इस अमर गीत को किनारे करके रखा।

Amit Shah Vande Mataram Controversy

सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अमित शाह का सीधा हमला

अमित शाह ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के घटनाक्रम का हवाला देते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया। अमित शाह ने कहा,

"टीवी पर पूरे देश ने देखा कि जब पार्टी दफ्तर में 'वंदे मातरम' गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा। सोनिया जी, 140 करोड़ देशवासी आपको देख रहे हैं। राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने का यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अगर जरा सी भी नैतिकता बची है तो कांग्रेस को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। आपने जो पाप किया है, उसे इस देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कोई वंदे मातरम को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए..."

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते वंदे मातरम को वह जगह नहीं दी, जो उसे मिलनी चाहिए थी। इसी विवाद में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी दावा किया कि शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी असहज हो गईं और गाना रुकवाने का इशारा किया, जबकि राहुल गांधी ने भी इसे खत्म करने का संकेत दिया।

कांग्रेस का पलटवार और सफाई

दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी के इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता का कहना है, "सोनिया गांधी का मकसद राष्ट्रगीत को रोकना या उसका अनादर करना बिल्कुल नहीं था। वे केवल कार्यक्रम के दौरान मंच पर व्यवस्थाओं को सही कराने की बात कह रही थीं। बीजेपी बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रही है।"

वंदे मातरम पर क्या हुआ?

15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ। इसी दौरान वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए। बीजेपी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने गीत को आगे जारी रखने पर आपत्ति जताई और इसे रोकने का इशारा किया।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी वीडियो के आधार पर दावा किया कि सोनिया गांधी गीत के शुरुआती हिस्से के बाद असहज दिखीं और उन्होंने इसे रोकने के लिए कहा। उनके दावे के मुताबिक राहुल गांधी भी बाद में इसी तरह का इशारा करते दिखाई दिए।

चित्तौड़गढ़ में अटल जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

अमित शाह चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

अमित शाह ने कहा कि 33 साल की उम्र में सांसद बनने वाले अटल जी ने 40 साल तक विपक्ष में रहकर भी 'राष्ट्र प्रथम' का विचार रखा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद पोखरण परमाणु परीक्षण करके देश को एक ताकतवर राष्ट्र बनाया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और वामपंथी उग्रवाद का सफाया तेजी से हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+