उपचुनाव में हार और दलित सांसदों की नाराजगी पर मोदी-शाह ने CM योगी आदित्यनाथ से पूछा- यूपी में सबकुछ ठीक क्यों नहीं

नई दिल्ली। क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि प्रदेश में हुए दो सीटों पर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद बीजेपी के चार दलित सांसदों ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इन मामलों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के हालात पर नाराजगी जताई है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि आखिर यूपी में सबकुछ ठीक क्यों नहीं है? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ ताजा हालात को लेकर अंसतोष जाहिर किया था।

पीएम मोदी-शाह से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी-शाह से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी में बदले हालात के बीच प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार (7 अप्रैल) को दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और अपना पक्ष भी उनके सामने रखा। इस बीच अमित शाह ने यूपी का दौरा करने की योजना बनाई है। अमित शाह 11 अप्रैल यानी बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जमीनी हालात को भी समझेंगे।

11 अप्रैल को यूपी में होंगे अमित शाह

11 अप्रैल को यूपी में होंगे अमित शाह

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सूत्र बता रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो बड़े नेता यूपी के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे थे। उनके वापस लौटने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के हालात पर स्पष्टीकरण मांगा। जानकारी के मुताबिक आरएसएस के दत्तात्रेय होसबाले और कृष्ण गोपाल ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, संघ नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों से भी प्रतिक्रिया ली थी।

अब क्या करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ?

अब क्या करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ?

दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक ये रूटीन मुलाकात थी। हालांकि पार्टी से जुड़े आंतरिक सूत्रों के मुताबिक यूपी में बदले सियासी माहौल के मद्देनजर आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी के अंदर कुछ जरूरी बदलाव सामने आ सकते हैं। इस बीच पार्टी आलाकमान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से साफ कर दिया है कि वो सभी मामलों को जल्द से जल्द निपटा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+