Why 777 Trending: Google पर ‘777’ क्यों कर रहा है ट्रेंड? कोई जोक्स या मीम नहीं है! वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
Why Is '777' Trending On Google: अगर आज आपने Google Trends पर नजर डाली होगी तो एक अजीब-सा नंबर अचानक ट्रेंडिंग लिस्ट में ऊपर चढ़ता दिखा होगा-'777'। पहली नजर में लग सकता है कि यह कोई मीम है, कोई वायरल कोड है या फिर सोशल मीडिया का नया ट्रिक नंबर, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग और काफी दिलचस्प है। इस ट्रेंड की वजह जमीन से नहीं, हवा से जुड़ी है।
Air France की बड़ी घोषणा और '777' की एंट्री
दरअसल '777' का ट्रेंड करना सीधे तौर पर Boeing 777-300ER एयरक्राफ्ट से जुड़ा है। Air France ने अपने लॉन्ग-हॉल नेटवर्क में जबरदस्त विस्तार का ऐलान किया है और यह विस्तार इसी मशहूर विमान के जरिए किया जाएगा। एयरलाइन अब अपने प्रीमियम La Première सर्विस को चार नए शहरों तक बढ़ा रही है अटलांटा (ATL), बोस्टन (BOS), ह्यूस्टन (IAH) और तेल अवीव (TLV)।

यह कदम पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट (CDG) से Air France की पकड़ को और मजबूत करेगा। अपग्रेडेड 777-300ER मॉडल अब ज्यादा रूट्स पर ऑपरेट करेगा, जिससे यात्रियों को लग्जरी का एक नया स्तर मिलने वाला है-नई La Première सूट, री-डिज़ाइन बिजनेस क्लास और अपग्रेडेड केबिन्स इस बदलाव का हिस्सा हैं।
🟡 40% बढ़ गया La Première नेटवर्क
Aviation A2Z के मुताबिक Air France का यह विस्तार उसके La Première नेटवर्क को 40% तक बढ़ा देता है। कंपनी लगातार अपने चार-कैबिन वाले नए 777-300ER विमानों को हाई-डिमांड रूट्स पर तैनात कर रही है। अगले कुछ महीनों में और भी अपग्रेडेड विमान फ्लीट में शामिल किए जाएंगे, जिसके बाद यह बदलाव और तेज़ी से लागू होगा।
🟡 कब से मिलेंगी नई फ्लाइट्स? पूरा शेड्यूल देखें
Air France ने नई सर्विस के लिए डेट्स भी जारी कर दी हैं, जिनसे स्पष्ट है कि आने वाले डेढ़ साल में 777-300ER कई बड़े रूट्स पर उड़ान भरेगा:
15 दिसंबर 2025: तेल अवीव (TLV) के लिए डेली La Première सर्विस शुरू।
29 मार्च 2026: अटलांटा (ATL) को नेटवर्क में जोड़ा जाएगा।
6 जुलाई 2026: ह्यूस्टन (IAH) के लिए नई सर्विस। AF98 सुबह 10:10 बजे पेरिस से उड़ान भरेगी और AF99 दोपहर 3:05 बजे ह्यूस्टन से लौटेगी।
20 जुलाई 2026: बोस्टन (BOS) तक विस्तार पूरा। AF334 दोपहर 1:10 बजे पेरिस से रवाना होगी और AF333 शाम 5:10 बजे बोस्टन से टेकऑफ करेगी।
🟡 तो आखिर क्यों छाया Google पर '777'?
इन बड़े रूट एक्सपेंशन्स और लग्जरी अपग्रेड्स की वजह से Boeing 777-300ER अचानक सुर्खियों में आ गया है। एयरलाइन उद्योग की खबरें पढ़ने वाले, ट्रैवलर कम्युनिटी और एविएशन एक्सपर्ट्स-सभी इस अपडेट की वजह से लगातार '777' सर्च कर रहे हैं। यही वजह है कि यह नंबर Google Trends में टॉप पर पहुंच गया है। साफ है, '777' का ट्रेंडिंग होना किसी रहस्य की वजह से नहीं, बल्कि Air France के एक बड़े ग्लोबल कदम का नतीजा है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications