53 वर्ष की उम्र में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक दौड़ेगा यह रनर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय पैट्रिक या पैट फार्मर जिनके नाम पर मैराथन में दौड़ने के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, अब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक दौड़ने वाले हैं।

उनका मकसद न तो अपनी इस दौड़ के जरिए पैसे कमाना है और न ही अपने नाम फिर से कई नया रिकॉर्ड बनाना है। बल्कि वह भारत में लोगों के बीच बेटियों को लेकर एक नई जागरुकता पैदा करने के मकसद से ऐसा करने वाले हैं।
पैट अपने इस अभियान की मदद से भारत में उन बेटियों के लिए फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, जिन्हें बेटी होने की वजह से पढ़ाई से दूर रखा जाता है। पैट 4600 किमी की इस दूरी को सिर्फ 60 दिनों में पूरा करना चाहते हैं। 10 राज्य उनके कार्यक्रम में कवर होंगे और उनकी दौड़ 26 जनवरी से शुरू होगी।
अपने इस अभियान के बारे में पैट्रिक ने बताया कि वह मानते हैं हर लड़की को पढ़ाई और बुनियादी सुविधाओं का हक है। पैट मानते हैं कि शिक्षा के जरिए किसी की भी दुनिया को बदला जा सकता है।
26 जनवरी अगर भारत के लिए अहम है तो यह ऑस्ट्रेलिया के भी काफी अहम है। भारत इस दिन जहां अपना गणतंत्र दिवस मनाता है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया डे मनाया जाता है।
पैट्रिक लंबी दूरी की मैराथन में रिकॉर्ड बना चुके हैं। कन्याकुमारी से शुरू होते हुए पैट्रिक वेस्टर्न घाट होते हुए आगरा और दिल्ली के रास्ते श्रीनगर तक पहुंचेंगे। पैट्रिक दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत देखना चाहते हैं और उनकी इस दौड़ का एक मकसद यह भी है।












Click it and Unblock the Notifications