Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP Next President: कौन बनेगा भाजपा का नया 'सियासी सेनापति'? बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर तय

BJP Next President: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बड़ा सियासी दांव खेलने जा रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। लोकसभा में सत्र के दौरान ही अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा और अब इसमें देरी की कोई संभावना नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा जैसे प्रमुख राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। इन राज्यों में संगठनात्मक कार्य पूरा होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

BJP Next President

🔴 यूपी और गुजरात में जल्द नाम तय

वर्तमान में भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द ही हो सकती है। गुजरात में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में है और अगले कुछ दिनों में ऐलान होने की संभावना है।

🔴 कर्नाटक और त्रिपुरा में भी बदलाव की तैयारी

कर्नाटक में संगठनात्मक चुनावों में देरी के चलते अब तक नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं हो पाया है, लेकिन पार्टी यहां भी जल्द नाम तय कर सकती है। त्रिपुरा में अभी राजीव भट्टाचार्य अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2022 में माणिक साहा की जगह ली थी। अब यहां भी बदलाव लगभग तय माना जा रहा है।

🔴 भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कौन-कौन से नाम?

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शिवराज सिंह चौहान, बी एल संतोष, मनोज सिन्हा, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, सीटी रवि और बीडी शर्मा के नाम शामिल हैं। हालांकि इसमें से अभी किसी भी नाम को फाइनल नहीं किया गया है। कुछ दिनों पहले ये रिपोर्ट आई थी कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव के नामों को संघ के पास मंजूरी के लिए भेजा था लेकिन उसपर सहमति नहीं बनी।

🔴 कैसे होता है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?

भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी संभव है जब कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं। अब तक 37 में से 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, यानी पार्टी जरूरी आंकड़ा पार कर चुकी है।

🔴 क्यों जरूरी हो गया है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

▶️ 1. बिहार चुनाव की रणनीति को नए नेतृत्व से धार मिलेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी एक बार फिर खुद को मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है। ऐसे में एक नया, ऊर्जा से भरपूर और संगठनात्मक अनुभव रखने वाला अध्यक्ष पार्टी को नई दिशा और जोश दे सकता है।

▶️ 2. विपक्ष के हमलों का जवाब देने वाला चेहरा

बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों में भी मतभेद और खींचतान हैं। वहीं, विपक्ष (महागठबंधन) एकजुट होकर आक्रामक रुख अपना रहा है। बीजेपी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो राजनीतिक हमलों का जवाब तेज़ी और रणनीतिक चतुराई से दे सके।

▶️ 3. संगठन में नई नियुक्तियों को अंतिम रूप देना

बीजेपी अभी कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल रही है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, त्रिपुरा जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। इन नियुक्तियों के बाद संगठनात्मक चुनावों की 50% शर्त पूरी हो चुकी है। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से बाकी नियुक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

▶️ 4. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद नए नेतृत्व की जरूरत

हालिया लोकसभा चुनावों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, हालांकि एनडीए ने सरकार बनाई है। इन परिणामों के बाद पार्टी में एक 'कोर्स करेक्शन' यानी दिशा सुधार की चर्चा तेज है। ऐसे में संगठन में बदलाव लाकर पार्टी खुद को 2025 और 2029 की रणनीति के लिए तैयार करना चाहती है।

अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी किसी अनुभवी नेता को जिम्मेदारी सौंपेगी, या फिर किसी युवा चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है, जो पार्टी को बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य में नया मोमेंटम दे सके।

🔴 हाल ही में चुने गए भाजपा राज्य अध्यक्षों के नाम और लिस्ट

हाल ही में भाजपा ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं:

  • मध्य प्रदेश: हेमंत कुमार खंडेलवाल
  • महाराष्ट्र: रविंद्र चव्हाण
  • तेलंगाना: एन. रामचंदर राव
  • आंध्र प्रदेश: पीवीएन माधव
  • उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट (पुनर्नियुक्त)
  • मिजोरम: के. बेचुआ
  • पुदुचेरी: वीपी रामलिंगम
  • हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल
  • अंडमान-निकोबार: अनिल तिवारी
  • पश्चिम बंगाल: सामिक भट्टाचार्य

इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनावों की शर्त पूरी कर ली है, जिससे यह साफ हो गया है कि अब जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

अब सबकी निगाहें उस चेहरे पर टिकी हैं जो आने वाले दिनों में बीजेपी की चुनावी नैया संभालेगा -क्या यह कोई चौंकाने वाला नाम होगा? या फिर एक अनुभवी नेता? वक्त जल्द ही राज़ खोलेगा।

🔴 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की अब तक की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी के कई नेता इस शीर्ष पद पर रहे हैं। नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पूरी सूची दी गई है।

  • 1. अटल बिहार वाजपेयी (1980 से 1986)
  • 2. के. एल. आडवाणी (1980-1990, 1993-1998, 2004-2005)
  • 3. मुरली मनोहर जोशी (1991-1993)
  • 4. कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)
  • 5. बंगारू लक्ष्मण (2000-2001)
  • 6. के जना कृष्णमूर्ति (2001-2002)
  • 7. एम वेंकैया नायडू (2002-2004)
  • 8. नितिन गडकरी (2010-2013)
  • 9. राजनाथ सिंह (2005-2009) (2013-2014)
  • 10. अमित शाह (2014-2017, 2017-2020)
  • 11.जेपी नड्डा (2020 से वर्तमान तक...)

(ये नाम भारतीय जनता पार्टी की अधिकारिक वेबसाइट www.bjp.org/hi/bjp-presidents से ली गई है)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+