कौन थे वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह? BMW की टक्कर से मौत, अब परिवार के आरोपों से मचा बवाल
Navjot Singh BMW Accident Delhi: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुआ सड़क हादसा अब बड़ा विवाद बन गया है। इस हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा एक तेज रफ्तार BMW कार से हुआ, जिसे कथित तौर पर गगनप्रीत नाम की महिला चला रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
अब इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं-क्या हादसा सिर्फ एक दुर्घटना था या इसमें लापरवाही की लंबी लिस्ट छिपी है? ऐसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के बारे में लोग सोशल मीडिया पर जानने चाहते हैं। चलिए बताते हैं कि कौन थे नवजोत सिंह और उनका एक्सीडेंट विवाद का कारण क्यों बना है।

🔵 कौन थे नवजोत सिंह? (Who was Navjot Singh)
🔹 52 वर्षीय नवजोत सिंह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी तैनात थे। वे नॉर्थ ब्लॉक (North Block) में पोस्टेड थे और हाल ही में IIM लखनऊ से एक ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा कर वापस काम पर लौटे थे।
🔹 केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) कैडर के अधिकारी नवजोत दिल्ली के हरि नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। सरकारी सेवा में उनका लंबा अनुभव रहा और मंत्रालय में वे एक गंभीर व सुलझे हुए अफसर के तौर पर पहचाने जाते थे।
🔹 नवजोत सिंह ने संयुक्त राष्ट्र शांति और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने न देशों, चीन, कोरिया और जापान में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। नवजोत सिंह भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़े थे।
🔵 गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट, कैसे हुआ हादसा? (Dhaula Kuan BMW accident case)
14 सितंबर रविवार को नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बंगला साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक धौला कुआं इलाके के मेट्रो पिलर नंबर 57 के पास पहुंची, उसी समय पीछे से आ रही एक BMW कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और फिर बस से जा भिड़ी। हादसे में नवजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं।

🔵 नवजोत सिंह हादसा: पुलिस की जांच में क्या आया सामने?
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से तीन PCR कॉल आईं। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि BMW कार सड़क किनारे खड़ी है और बाइक डिवाइडर के पास पड़ी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और क्राइम टीम के साथ-साथ FSL की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
प्राथमिक जांच के मुताबिक, कार चला रही महिला और उसके पति ने ही घायलों को एक कैब बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों भी इस हादसे में चोटिल हुए हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
🔵 नवजोत सिंह के परिवार का आरोप -पास का अस्पताल क्यों छोड़ा गया?
नवजोत सिंह के बेटे नवनूर सिंह का कहना है कि हादसे के बाद उनके पिता को पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता था, लेकिन उन्हें 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे का आरोप है कि अगर समय पर नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद पिता की जान बचाई जा सकती थी। उनकी पत्नी की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
नवजोत सिंह की भाभी (sister-in-law) बिट्टी सिंह कहती हैं,
"वह मेरे भाई जैसे थे। मुझे कल दोपहर को इस बारे में पता चला। नवजोत वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने तीन देशों, चीन, कोरिया और जापान में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़े थे। वह सबके चहेते थे। कोई भी उन्हें नापसंद नहीं करता था। नवजोत के बेटे ने अभी-अभी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है। उसकी पत्नी का ऑपरेशन चल रहा है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि हमें सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। एक पूरा परिवार बर्बाद हो गया।"
बेटे के इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक हादसा था या सिस्टम की लापरवाही ने एक और जिंदगी छीन ली?

🔵 चश्मदीदों ने क्या देखा?
चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के वक्त BMW को एक महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति बैठा था। गाड़ी ने पीछे से आकर बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक डिवाइडर से टकराई और फिर बस से जा भिड़ी। लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी दंपति ने ही घायलों को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया।
🔵 नवजोत सिंह के हादसे पर क्यों मच रहा है बवाल?
नवजोत सिंह का हादसा महज एक सड़क दुर्घटना भर नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून बड़े-बड़े कार मालिकों के लिए ढीला पड़ जाता है? परिवार का आरोप और चश्मदीदों के बयान मामले को और पेचीदा बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications