कौन थीं जाह्नवी कांडुला? जिनकी मौत पर हंसने वाले अमेरिकी पुलिसकर्मियों की फुटेज आई थी सामने

अमेरिका के सिएटल शहर में इस साल के शुरू में पुलिस के तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कांडुला की मौत हो गई थी। करीब आठ महीने बाद इस मामले की एक अहम जानकारी सामने आई है।

इस हादसे के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के बॉडीकैम (शरीर पर लगे कैमरे) की फुटेज सामने आई है। जिसमें वह छात्रा की मौत पर हंसता हुआ और मजाक उड़ता हुआ दिख रहा है। इसके बाद अब पुलिस का काफी आलोचना हो रही है।

Who Was Jaahnavi Kandula

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इस मुद्दे को वाशिंगटन में उच्चतम स्तर पर जोरदार तरीके से उठाया। संधू द्वारा कंडुला की हत्या तथा वाशिंगटन राज्य में सिएटल में पुलिस अधिकारी के अत्यधिक असंवेदनशील रवैये पर त्वरित कार्रवाई की मांग के बाद अमेरिकी सरकार ने मामले में गंभीरता दिखाई है।

कौन थीं जाह्नवी कांडुला

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की मूल निवासी जाह्नवी कंडुला को 23 जनवरी को सिएटल पुलिस की कार ने एक क्रॉसवॉक पर टक्कर मार दी थी। जाह्नवी अमेरिका की नॉर्थईस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गई थीं। 23 वर्षीय यूनिवर्सिटी के साउथ लेक यूनियन कैंपस में थीं।

2021 में जाह्नवी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका पहुंचीं थीं और इस साल उन्हें डिग्री मिलने वाली थी। वह इंजीनियरिंग कॉलेज में इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर ऑफ साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं। इस साल जनवरी में उनकी तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के समय कार 119 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

इस जानकारी के सामने आने के बाद जाह्नवी कंडुला के माता-पिता फिर टूट गए हैं। परिवार का कहना है कि पहले ही इस नुकसान से नहीं उबर पा रहा थे कि पुलिसकर्मी के व्यवहार ने हालात और खराब कर दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मी केविन डेव अपनी कार से जा रहे थे और तब सड़क पार करते समय जाह्नवी उनकी कार की चपेट में आ गईं।

बॉडीकैम फुटेज से हुआ खुलासा

सिएटल पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए बॉडीकैम फुटेज में अधिकारी डैनियल ऑडरर ने इस घातक दुर्घटना को हंसकर टाल दिया। उसने इस बात को खारिज किया कि डेव कसूरवार है या मामले में आपराधिक जांच आवश्यक है।

अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकियों ने कंडुला की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। बाइडेन प्रशासन ने भारत सरकार को घटना की त्वरित जांच करने और इसके लिए दोषी पुलिस अधिकारियों को न्याय के कठघरे में लाने का आश्वासन दिया है। भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा, ''यह भयावह है। मुझे आशा है कि मैं जाह्नवी कंडुला के परिवार के लिए न्याय और इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराए जाते देखूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+