WHO ने बताया, दुनिया भर में हो रहे कोरोना संक्रमण के आधे मामले भारत से, 25% मौतें

नई दिल्ली, 5 मई। दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण मामलों का लगभग आधा अकेले भारत में सामने आ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत में आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि दुनिया भर में हो रही मौतों में 25 प्रतिशत मौतें अकेले भारत में हो रही है। देश में बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,780 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है।

Hospital

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था ने अपनी साप्ताहिक महामारी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में आए कुल वायरस संक्रमण के 46 प्रतिशत मामले भारत में दर्ज किए गए हैं और कुल मौतों में 25 प्रतिशत मौतें भारत में हुई है।

रोजाना 3 लाख से ज्यादा मामले
देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी से एक तरह की उम्मीद जगी थी लेकिन बुधवार को जारी आंकड़ों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। देश में लगातार 14 दिनों से हर दिन 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले सप्ताह यह संख्या 4 लाख पार कर गई थी। इस बीच देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। हालत यह है कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है। सिर्फ यही नहीं कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से रोगियों की मौत की सूचना सामने आ रही है। बेड या ऑक्सीजन के इंतजार में कई लोग एंबुलेंस और कार पार्क में दम तोड़ चुके हैं। शमशान घाटों पर लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वायरस की दूसरी लहर को दबाने के लिए जल्द काम नहीं करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश में हो रहे धार्मिक आयोजनों और राजनीतिक रैलियों को वायरस के संक्रमण को फैलाने में बड़ी वजह माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+