'दोनों पक्षों को हथियार किसने मुहैया कराए? जांच का सवाल', नूंह हिंसा पर PM मोदी से मिले गुरुग्राम सांसद
Nuh Violence: केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के नूंह घटना को लेकर बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। 31 जुलाई को धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई।
सांप्रदायिक तनाव गुरुग्राम सहित हरियाणा के अन्य इलाकों में फैल गया। नूंह और सोहना से गुरुग्राम तक पहुंची दो दिनों की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 होम गार्ड और 4 अन्य लोगों की मौत हुई है।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हमने कई मुद्दों पर पीएम मोदी से बात की है। हालांकि, वह हरियाणा में एम्स के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करने गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष लाठियां और तलवारें लेकर जा रहे थे तो यह जांच का सवाल है। उन्हें ये हथियार किसने मुहैया कराए। हरियाणा सरकार इसकी जांच करेगी।
Recommended Video
इस घटना में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोरक्षक मोनू मानेसर और उसकी टीम के लोगों के रैली में मौजूद होने का दावा करने वाले वीडियो वायरल होने के बाद मुसलमानों ने रैली पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में विहिप-बजरंग दल ने भी गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हमला किया। मंगलवार शाम को भी हिंसा की घटनाएं हुईं। हरियाणा सरकार ने कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है, जबकि वीएचपी-बजरंग दल ने बुधवार को दिल्ली में अपना विरोध प्रदर्शन किया।
जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हिंसा के पीछे एक साजिश को जिम्मेदार ठहराया, वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तनाव के लिए रैली के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। दुष्यंत ने कहा कि आयोजकों ने रैली के बारे में, इसमें आने वाले लोगों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी और इससे तनाव पैदा हुआ।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नूंह के लोग हमेशा भारत के साथ मजबूती से खड़े रहे और उन्होंने मुगलों के खिलाफ और आजादी के लिए भी लड़ाई लड़ी।
यह भी पढ़ें- Haryana Nuh Violence: नूंह में हिंसा के बाद SC में दायर याचिका, VHP-बजरंग दल की रैलियां पर रोक की मांग












Click it and Unblock the Notifications