भारत के प्रयासों की WHO ने की तारीफ, बोला- पहले भी भारत कर चुका है दुनिया का नेतृत्व

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रही है। इस वायरस के चलते हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। तमाम देश इस वायरस से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं ताकि वह अपने देशवासियों को बचा सकें। कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए भारत लगातार सख्त कदम उठा रहा है। भारत में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है, यानि अब देश के 548 जिले लॉकडाउन हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के प्रयासों की तारीफ की है।

Recommended Video

    Coronavirus: WHO ने की India की तारीफ, कहा- कोरोना को रोकना आपके हाथ में | वनइंडिया हिंदी
    कड़े कदम उठाए जाएं

    कड़े कदम उठाए जाएं

    डब्ल्यूएचओ के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर डॉक्टर माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत चीन की तरह घनी आबादी वाला देश हैं। कोविड-19 का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि घनी आबादी वाले देशों में क्या हुआ। यह बेहद जरूरी है कि भारत लगातार स्वास्थ्य स्तर पर कड़े कदम उठाना जारी रखे। रेयान ने कहा कि भारत ने दुनिया को उस वक्त नेतृत्व किया था जब स्मॉल पॉक्स और पोलियो ने दुनिया को अपनी चपेट में लिया, भारत ने दोनों ही बीमारियों को पूरी तरह से खत्म किया। जब समाज की बात आती है तो उससे निपटने के लिए दुनिया के सभी देशों के अंदर जबरदस्त क्षमता है।

    लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

    लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

    बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में सोमवार की शाम पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की गई। अकेले सोमवार को 95 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। सोमवार की रात तक इस वायरस से कुल 471 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू हो गया है।

    तमाम शहरों में लॉकडाउन

    तमाम शहरों में लॉकडाउन

    वायरस के फैलाव में तेजी को देखते हुए राज्य सरकारों ने अतिरिक्त कदम उठाने का फैसला किया है। जिसके बाद चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, जम्मू कश्मीर, नागालैंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, दमन दीव और दादर नगर हवेली, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, गुजरात, कर्नाटक और असम को को मिलाकर देशभर के 30 राज्यों के 577 जिले लॉकडाउन हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+