हत्या से एक रात पहले बेहद परेशान थीं सुनंदा पुष्कर थरूर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सुनंदा पुष्कर का मर्डर किया गया था। यह कहना है दिल्ली पुलिस का। वरिष्ठ पत्रकार नदीम अख्तर कहते हैं कि शक की पूरी की पूरी सुई किसकी तरफ है, ये बताने की जरूरत नहीं। खासकर तब, जब नलिनी सिंह जैसी वरिष्ठ पत्रकार और सुनंदा की करीबी दोस्त ये कह चुकी हैं कि मौत से एक रात पहले सुनंदा बहुत परेशान थीं। वह बहुत रो रही थीं। शायद मेहर तराड़ से शशि थरूर की नजदीकियों को लेकर बेहद भावुक और अपसेट थीं।

अब सुनंदा की मौत का सच सबके सामने आना चाहिए। थरूर काफी पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद का चुनाव लड़ चुके हैं और ऐसे में अचानक से कांग्रेस आलाकमान को नाराज कर बीजेपी की तरफ उनका झुकाव बहुत से लोगों को रास नहीं आ रहा था।
लग रहा था कि कुछ तो है, जो थरूर पासे फेंक रहे हैं। और आज दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने ये बता दिया कि दाल में बहुत कुछ काला है। थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को जहर देकर मारा गया था। उनकी मौत ना तो नेचुरल थी और ना ही उन्होंने कोई आत्महत्या की थी।
दिल्ली पुलिस की तमाम कमियां निकाली जा सकती हैं, पर इसमें कोई शक नहीं है कि इसमें एक से बढ़कर पिलिस अफसर भी हैं। इसलिए उम्मीद करनी चाहिए क् अब सुनंदा का हत्यारा जल्दी ही पकड़ा जाएगा। अब ये तो पुलिस पता लगाएगी कि हत्या किसने और क्यों करवाई लेकिन शक की पहली सुई किसकी तरफ घूम रही है, आप अंदाजा लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications