कौन है Youtuber फैसल वानी, जिसने नूपुर शर्मा को लेकर पोस्ट किया था आपत्तिजनक वीडियो, अब मांगी माफी

कौन है Youtuber फैसल वानी, जिसने नूपुर शर्मा को लेकर पोस्ट किया था आपत्तिजनक वीडियो, अब मांगी माफी

नई दिल्ली, 11 जून: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मुस्लिमों के धर्मगुरु पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद पूरे देश में बवाल की खबरे सामने आ रही है। इस बीच कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी ने माफी मांग ली थी। तो वहीं, अब जम्मू कश्मीर पुलिस ने फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Nupur Sharma Paigambar Vivad: Kashmiri YouTuber Faisal Wani Arrested | वनइंडिया हिंदी | *News
    कौन है Youtuber फैसल वानी

    कौन है Youtuber फैसल वानी

    फैसल वानी कश्मीर के रहने वाले है और Deep Pain Fitness नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते है। फैसल वानी ने यह यूट्यूब चैनल जून 2020 में शुरू किया था। इस यूट्यूब चैनल पर फैसल फिटनेस से संबंधित वीडियो अपलोड करते है, जिसपर हजारों में व्यूज मिलते है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उसके अकाउंट हैं। एचटी टाइम्स की खबर के मुताबिक, फैसल वानी यूट्यूब चैनल के अलाव कश्मीर में लेडीज कपड़ों की दुकान भी करते है और एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखते है।

    फैसल वानी ने किया था आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट

    फैसल वानी ने किया था आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट

    यूट्यूबर फैसल वानी ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए एक आपत्तिजनक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो काफी आपत्तिजनक था जिसे हम आपको दिखा नहीं सकते। तो वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को वीडियो की सूचना दी और वीडियो वायरल करने वाले फैसल वानी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

    विवाद बढ़ने पर फैसल वानी ने हटाया वीडियो

    विवाद बढ़ने पर फैसल वानी ने हटाया वीडियो

    नूपुर शर्मा का यह आपत्तिजनक वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया गया था, जो उसी दिन हटा दिया गया। यूट्यूबर फैसल वानी ने कहा, 'मैंने वीडियो में एक वीएफएक्स बनाया है। यह कुछ ही समय में वायरल हो गया। हां, मैंने वीडियो बनाया लेकिन मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने वीडियो हटा दिया और अगर किसी को चोट लगी हो तो मैं माफी मांगता हूं।'

    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर चर्चाओं में आईं नूपुर शर्मा

    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर चर्चाओं में आईं नूपुर शर्मा

    बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा एक टेलीविजन चैनल पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ गई है। अब नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। तो वहीं, उनके विवादित बयान के बाद देश भर से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। नूपुर शर्मा के दिए बयान पर विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया और सरकार ने मुस्लिम देशों के बढ़ते दबाव के बीच उनके (नूपुर शर्मा) बयान से दूरी बना ली।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूट्यूबर फैसल वानी को किया अरेस्ट

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूट्यूबर फैसल वानी को किया अरेस्ट

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के संबंध में हुई है। आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में पुलिस कई शिकायते मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने फैसल वानी के खिलाफ सफा कदल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि ये वीडियो सार्वजनिक शांति के खिलाफ है और इससे आम जनता में भय और चिंता पैदा हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+