Snehdeep Singh: कौन हैं पंजाबी लड़का, जिसकी आवाज के फैन हुए पीएम मोदी

Snehdeep Singh Kalsi: पीएम मोदी ने एक सिख सिंगर की वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसमें पंजाबी लड़का एक गाने को 5 भाषाओं में गा रहा है।

Viral Singer Snehdeep Singh Kalsi

Viral Singer Snehdeep Singh Kalsi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक सिख सिंगर बहुत ही प्यारी आवाज में रणवीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' गाना गा रहा है। गजब की बात यह है कि सिंगर स्नेहदीप सिंह ने इसे एक नहीं दो नहीं बल्कि 5 भाषाओं में गाया है। ऐसे में जानिए कौन हैं स्नेहदीप सिंह, जिनकी आवाज के दीवाने पीएम मोदी और उद्योगपति आनंद महिंद्रा हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जब से 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' गाने को 5 भाषाओं में गाने वाले सिंगर स्नेहदीप सिंह की वीडियो साझा की है, तब से लोग इस सिंगर के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर जमकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर यह वायरल सिंगर है कौन?

एक साथ 5 भाषाओं में गाया गाना
साल 2022 का सबसे फेवरेट रोमांटिक नंबर रहा 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' एक बार फिर लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। वजह से स्नेहदीप सिंह की शानदार गायकी वो भी मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में। जिसका वीडियो सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो
पीएम मोदी ने सिंगर की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'इस अद्भुत प्रस्तुति को देखा। स्नेहदीप सिंह की मधुर आवाज के अलावा यह 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार।'पीएम मोदी के अलावा इस वीडियो को मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-'बहुत सुंदर। अटूट...अखंड भारत एकदम ऐसा ही सुनाई देता है।'

जानिए कौन हैं वायरल सिंगर?
सिंगर स्नेहदीप के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से मालूम चला है कि यह मुंबई में रहते हैं। सिंगिंग के अलावा इनको उर्दू शायरी का भी शौक है। स्नेहदीप सिंह सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजीशियन हैं। इंस्टाग्राम पर स्नेहदीप ने अपने गानों की काफी वीडियो अपलोड की है। इंस्टा पर 12 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+