जरा पहचानिए इस अभागी लड़की को, कौन है ये?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आप जरा इस खबर के साथ लगी फोटो को देखिए। क्या आप इस स्मार्ट कन्या को जानते तो नहीं हैं? अगर जानते हो तो आप तुरंत जम्मू शहर के किसी भी पुलिस स्टेशन से संपर्क कीजिए। दरअसल ये लड़की जम्मू के बक्शी नगर के एक अस्पताल में भर्ती है। इसकी हालत खराब है। इसके शरीर पर कई चोटें लगी हैं। ये अभी होश में भी नहीं है।
माता के दर्शन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह किसी लड़के के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई थी। उसे दुष्ट लड़के ने होटल की तीसरी मंजिल से फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की है।
कोमा में
मालूम चला है कि लड़की इस वक्त कोमा में है। ये जिस होटल में ठहरी थी वहां पर जो पता लिखवाया गया है, वह गलत है। यानी इस लड़की के माता-पिता या घर वालों को खोजना अब बड़ी चुनौती है। पुलिस के लिए अब दो चुनौतियां हैं। पहली, लड़की के घरवालों को खोजना। दूसरा, उस जालिम लड़के को पकड़ना।













Click it and Unblock the Notifications