तो अब जाने कौन है सबसे मालदार मलयाली

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)आप लगातार पढ़ते हैं कि देश या दुनिया के सबसे मालदार लोग कौन हैं। अब जानिए कि केरल के सबसे पैसे वाले कौन लोग हैं। यानी कि अब राज्यों के धनी लोगों की भी सूची आने लगी है।

the richest Malyali

बहरहाल, सबसे धनी मलयाली हैं अबू धाबी में रहने वाले एमए युसुफअली। वे एमके समूह के चेयरमेन हैं। उनकी कुल संपत्ति 11,400 करोड़ रुपये हैं। केरल के एक मीडिया ग्रप ने इस सूची को छापा है।

दूसरे पाएदान पर हैं बहरीन से अपना आरपी समूह चलाने वाले रवि पिल्लै। उनकी कुल संपति 9,600 करोड़ रुपये हैँ।

तीसरे पाएदान पर कौन

इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे सन्न वरके। वे दुबई में रहते हैं। उनका शिक्षा के क्षेत्र में कारोबार है। उनकी कुल संपति है 9 हजार करोड़ रुपये। जानकारी के अनुसार, दुनिया के सबसे धनी 18 मलयालियों में से 6 केरल में ही रहते हैं। पांच देश के अन्य भागों में और शेष खाड़ी के देशों में।

हिन्दुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार और मलयाली कवि राजन नायर कहते हैं कि मलयालियों ने खाड़ी के देशों में जाकर बहुत मोटा माल कमाया । खाडी के देश इनके लिए बेहद लक्की साबित हुए।

ज्वैलरी से रीयल एस्टेट तक

मलयालियों ने ज्वलैरी और रीयल एस्टेट में बहुत माल कमाया है। वे बताते हैं कि खाड़ी के देश के एक मलयाली ज्वैलर का ब्रांड एंबेसेडर महान फुटबाल खिलाड़ी डाएगो माराडोना है।

फाइनेंस सेक्टर में मुथुत ग्रुप भी धनी मलयाली समूहों में हैं। उसका कारोबार देशभर में तेजी से फैल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+