भारत के राष्ट्रपति केवल एक को Follow करते हैं, जानिए कौन हैं वो?
जानिए कौन है जिसे राष्ट्रपति करते हैं ट्विटर पर फॉलो, राष्ट्रपति के कुल 30 लाख से अधिक फॉलोवर हैं ट्विटर पर
नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद ने शपथ ले ली है और वह अब देश के नए राष्ट्रपति हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को विदाई देने के साथ ही रामनाथ कोविंद ने देश के प्रथम नागरिक कि जिम्मेदारी संभाल ली है। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का अलग राष्ट्रपति का ट्विटर पेज बना है, जिसके बनने के चंद मिनट के भीतर ही लाखों की संख्या में लोगों ने उन्हे फॉलो करना शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- शपथ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को किया संबोधित, बड़ी बातें...

कुछ ही मिनटों में बने 30 लाख से अधिक फॉलोवर
सोशल मीडिया के दौर में तमाम नेताओं की लोकप्रियता का अंदाजा उन्हें फॉलो करने वाले वह लाइक करने वालों की संख्या से निर्धारित की जाती है। ऐसे में अगर देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो इसे फॉलो करने वालों की संख्या 3.26 मिलियन यानि 30 लाख से भी अधिक है। यह आंकड़ा चंद मिनटो में ही पार कर गया। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि राष्ट्रपति सिर्फ एक ही सख्शियत को फॉलो करते हैं।
Recommended Video


सिर्फ एक को फॉलो करते हैं राष्ट्रपति
शायद ही लोगों को पता हो कि राष्ट्रपति सिर्फ एक ही सख्शियत को फॉलो करते हैं और वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी हैं। दरअसल जिस पेज को राष्ट्रपति फॉलो करते हैं वह प्रणव मुखर्जी का का बतौर राष्ट्रपति के तौर पर संचित पेज है, जहां पर बतौर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के तमाम भाषणों और ट्वीट का संकलन है। इस पेज पर आपको प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल से जुड़ी तमाम तस्वीरें, वीडियो और भाषण मिल जाएंगे।

प्रेसीडेंट प्रणव मुखर्जी का पेज
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का पेज प्रेसीडेंट मुखर्जी के नाम से हैं। इस पेज के कुल फॉलोवर की संख्या 3.31 मिलियन है। इस पेज पर प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल की तमाम तस्वीरें देखी जा सकती हैं। बतौर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल में कुल 6967 ट्वीट किए गए जबकि सिर्फ चार ट्वीट्स को लाइक किया गया।

65 फीसदी इलेक्टोरल वोट मिले थे रामनाथ कोविंद को
आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद एनडीए के साझा उम्मीदवार थे, जिन्हें एनडीए के सहयोगी दलों के अलावा तमाम दलों अपना समर्थन दिया था, जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी, तेलंगाना के सीएम टीआरएस राव की पार्टी भी शामिल है। रामनाथ कोविंद ने तकरीबन 65.65 फीसदी इलेक्टोरल वोट हासिल हुए थे, उनके मुकाबले मीरा कुमार को तकरीबन 34.35 फीसदी इलेक्टोरल कॉलेज के वोट मिले थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications