राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली मंताशा ने बताया कैसे हुआ इस खास सेल्फी की जुगाड़

गुजरात के भरूच रोड शो के दौरान अचानक एक लड़की राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने लगी। राहुल के भी बॉडीगार्ड ने उस लड़की की चढ़ने में सहायता की और उसने फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ सेल्फी भी क्लिक की। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन है ये लड़की जो चढ़ बैठी उनकी गाड़ी पर।

Recommended Video

    Gujarat Election: Rahul Gandhi के साथ Selfie लेनी वाली लड़की का पूरा सच | वनइंडिया हिंदी

    भरुच। गुजरात के भरूच रोड शो के दौरान अचानक एक लड़की राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने लगी। राहुल के भी बॉडीगार्ड ने उस लड़की की चढ़ने में सहायता की और उसने फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ सेल्फी भी क्लिक की। ये लड़की और सेल्फी बुधवार दिन भर सोशल मीडिया पर छाई रही। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन है ये लड़की जो चढ़ बैठी उनकी गाड़ी पर। हम आपको बताते हैं कौन है ये लड़की और कैसे ली इसने राहुल गांधी के साथ सेल्फी-

    Rahul Gandhi Selfie Girl

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही ये सेल्फी

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही ये सेल्फी

    सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की जो सेल्फी अभी तक ट्रेंड कर रही है उसे खिंचा है मंताशा सेठ ने। मंताशा गुजरात के भरुच की ही रहने वाली हैं और कक्षा 10 की छात्रा हैं। इसके अलावा वो राहुल गांधी की काफी बड़ी फैन भी हैं और हमेशा से उनसे मिलना चाहती थीं।

    स्कूल से छुट्टी लेकर पहुंची रोड शो में

    स्कूल से छुट्टी लेकर पहुंची रोड शो में

    मंताशा कि ये ख्वाहिश तब पूरी हुई जब राहुल गांधी उनके शहर पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष के अपने शहर पहुंचने पर मंताशा काफी उत्साहित हो गईं। उन्हें बस अब कैसी भी अपने आइडल से मिलना था। स्कूल से छुट्टी लेकर मंताशा निकल गईं रोड शो में शामिल होने, ताकि राहुल गांधी से मिल पाएं।

    जब भरी भीड़ में से राहुल ने बुलाया ऊपर

    जब भरी भीड़ में से राहुल ने बुलाया ऊपर

    मंताशा ने बताया कि वो रोड शो में बार-बार उनसे मिलने की कोशिश कर रहीं थीं। राहुल गांधी से कई बार उनकी नजरें भी मिलीं। तभी राहुल को लगा कि शायद मंताशा उनसे मिलना चाहती हैं। बस फिर क्या था। राहुल गांधी ने बुला लिया उन्हें गाड़ी पर। इस मौके को मंताशा कैसे जाने देतीं। वो तुरंत अपना फोन लेकर ऊपर पहुंच गईं।

    राहुल गांधी और उनकी दादी की बड़ी फैन हैं मंताशा

    राहुल गांधी और उनकी दादी की बड़ी फैन हैं मंताशा

    मंताशा ने न केवल राहुल गांधी के साथ सेल्फी क्लिक की बल्कि उनसे दो बातें भी कीं। उन्होंने राहुल को गुजरात चुनाव के लिए गुड लक भी बोला। मंताशा ने बताया है कि वो राहुल गांधी और उनकी दादी इंदिरा गांधी की काफी बड़ी फैन हैं। उन्हें राहुल का कॉन्फीडेंस काफी पसंद है। मंताशा की सेल्फी वायरल होने के बाद से उनके घर में लोगों का तांता लगा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+