रामलला को 11 करोड़ का मुकुट देने वाला परिवार कौन है? बिजनेस जान चौंक जाएंगे आप
Ram Lalla idol: अयोध्या के राम मंदिर के रामलला की मूर्ति की चर्चा चारों तरफ हो रही है। चाहे वो फिर रामलला के आभूषण हो, या उनकी पीली धोती हो...हर चीज लोगों के मन को भा रहे हैं। भगवान राम के आभूषण बनाने में 15 किलो सोना और करीब 18 हजार हीरे और पन्ना का इस्तेमाल किया गया है।
सोने के आभूषण में कुल 14 आभूषण हैं, जिसमें मुकुट, 4 हार, कमरबंद, दो अंगूठी, विजय माला, दो जोड़ी पायल शामिल हैं। ये सारे आभूषण सिर्फ 12 दिन में बनकर तैयार हुए हैं। इन आभूषणों में से सबसे ज्यादा चर्चा मुकुट की हो रही है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। आइए जानें इस 11 करोड़ का मुकुट किसने दिया है?

रामलला को 11 करोड़ का मुकुट देने वाला गुजराती परिवार कौन है?
- गुजरात के सूरत के हीरा व्यापारी ने राम मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति के लिए 11 करोड़ का मुकुट दान दिया है।
- सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने 11 करोड़ का मुकुट दान दिया है। इस मुकुट में 6 किलोग्राम सोना लगा है, इसके साथ ही इसमें हीरे और कीमती रत्न भी जड़े गए हैं।
- डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल अपने पूरे परिवार के साथ मुकुट भेंट करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे। जिसके बाद उस मुकुट को 22 जनवरी को रामलला को पहनाया गया है।
- डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने रामलला की मूर्ति के मुकुट का नाप लेने के लिए कंपनी के दो कर्मचारी अयोध्या भेजे थे। नाप लेने के बाद कर्मचारी सूरत आए और मुकुट बनाने का काम शुरू किया।
- डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक हैं और ये करोड़पति बिजनेसमैन हैं। इनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।












Click it and Unblock the Notifications