कौन हैं तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, जिन्होंने कहा- 'संस्कारी बच्चों' के लिए रामायण पढ़ें

Telangana governor Tamilisai Soundararajan: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक भी हैं। उन्होंने RSS से जुड़े संगठन द्वारा आयोजित 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम में कई बातें कीं।

Telangana governor Tamilisai Soundararajan: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए रामायण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन अपने इस बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक भी हैं। ऐसे में एक डॉक्टर से इस तरह की बातें सुनकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर हैरानी जताई है।

Telangana governor Tamilisai Soundararajan

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े संवर्धनी न्यास संगठन के कार्यक्रम 'गर्भ संस्कार' पर बात करते हुए तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, ''गांवों में, हमने गर्भवती माताओं को रामायण, महाभारत और अन्य महाकाव्यों के साथ-साथ अच्छी कहानियां पढ़ते देखा है। खासकर से तमिलनाडु में, यह धारणा है कि गर्भवती महिलाओं को रामायण का सुंदरकंदम सीखना चाहिए।"

सुंदरराजन का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान "सुंदरकांड" का जाप करना शिशुओं के लिए फायदेमंद होगा। बता दें कि संवर्धनी न्यास संगठन द्वारा शुरू किए गए 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम में डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को "वैज्ञानिक और पारंपरिक" दोनों तरह की बातें बताती हैं। ताकि बच्चा "संस्कारी और देशभक्त" बने।

know about Tamilisai Soundararajan: कौन हैं तमिलिसाई सुंदरराजन?

तमिलिसाई सुंदरराजन एक भारतीय राजनेता हैं, जो वर्तमान में तेलंगाना की राज्यपाल हैं। इससे पहले भी तमिलिसाई सुंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल रह चुकी हैं। तमिलिसाई सुंदरराजन भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। इससे पहले वो तमिलनाडु राज्य इकाई की अध्यक्ष थीं।

तमिलिसाई सुंदरराजन का जन्म 2 जून 1961 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हुआ था। उनके पिता कुमारी अनंथन पूर्व सांसद और तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। तमिलिसाई सुंदरराजन के पति सुंदरराजन एक डॉक्टर हैं। तमिलिसाई सुंदरराजन भी खुद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक हैं।

तमिलिसाई सुंदरराजन ने एथिराज कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएट हैं। उसके बाद मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई से उन्होंने एमबीबीएस किया। उसके बाद डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी चेन्नई में उनकी प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में काम किया। उन्होंने कनाडा में सोनोलॉजी और एफईटी थेरेपी में ट्रेनिंग ली है।

राजनीति में आने से पहले उन्होंने 5 साल तक चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम किया। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की, दोनों डॉक्टर हैं।

तमिलिसाई सुंदरराजन को समाज और आम जनता के लिए उनकी समर्पित सेवा और लैंगिक समानता महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए, यूएसए द्वारा "इंटरनेशनल राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2018'' से सम्मानित किया गया था।

तमिलिसाई सुंदरराजन को बचपन से ही राजनीति में दिलचस्पी हो गई थी, उनका पालन-पोषण एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। मद्रास मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह एक छात्र नेता थीं। तमिलिसाई सुंदरराजन भाजपा में 2007 में सचिव, 2010 में राज्य उपाध्यक्ष और 2013 में अखिल भारतीय भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।

तमिलिसाई सुंदरराजन को 1 सितंबर 2019 को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आदेश से तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और वर्तमान में वह राज्य का पद संभालने वाली पहली महिला भी हैं। उन्होंने 9 सितंबर 2019 को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

उन्हें 16 फरवरी 2021 को पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और केंद्र शासित प्रदेश का पद संभालने वाली पांचवीं महिला बनीं। तमिलिसाई सुंदरराजन लेकिन कोई चुनाव नहीं जीत पाई हैं। तमिलिसाई सुंदरराजन आज तक सांसद या विधायक बनने के अपने सभी प्रयासों में हारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+