कौन हैं बी महेश कुमार गौड़? जिन्हें खड़गे ने सौंपी तेलंगाना कांग्रेस की कमान

B Mahesh Kumar Goud: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में बी महेश कुमार गौड़ को नियुक्त किया गया है। बी महेश को नियुक्ति किए जाने की जानकारी खुद कांग्रेस पार्टी ने पत्र जारी कर दी है। बी महेश की नियुक्ती ए रेवंत रेड्डी की जगह की गई है।

इस संबंध में एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार 06 सितंबर को जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौड़ को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

b mahesh kumar goud

इस दौरान उन्होंने पार्टी के निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के योगदान की सराहना भी। साथ ही, उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से तेलंगाना के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ बैठक करने के बाद हुई है।

कौन हैं बी महेश कुमार गौड़?
कांग्रेस पार्टी में बी महेश कुमार गौड़ का सफर तीन दशकों से भी ज़्यादा लंबा है, जिसकी शुरुआत छात्र संगठन NSUI से हुई थी। निज़ामाबाद जिले से आने वाले गौड़ अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण विभिन्न पदों पर पहुंचे।

उन्होंने NSUI प्रमुख के रूप में काम किया, युवा कांग्रेस में प्रमुख पदों पर रहे और TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पहले लगातार PCC में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दृढ़ता और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ ने उन्हें पार्टी के भीतर सम्मान दिलाया है। गांधी परिवार के प्रति उनकी वफ़ादारी ने भी कांग्रेस के भीतर उनके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बीसी समुदायों को आकर्षित करने के लिए रणनीतिक कदम
वहीं, महेश गौड़ को नियुक्त करने के निर्णय को तेलंगाना में पिछड़े वर्ग (बीसी) समुदायों को आकर्षित करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जाता है, जो राज्य की आबादी का 53% हिस्सा है। हाल के चुनावों में ये समुदाय धीरे-धीरे भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।

रेड्डी समुदाय से मुख्यमंत्री और एससी समुदाय से उपमुख्यमंत्री के साथ, बीसी या एसटी में से किसी एक नेता को चुनना हाईकमान के लिए एक स्वाभाविक विकल्प था। टीपीसीसी प्रमुख की दौड़ में पूर्व सांसद मधु यास्की गौड़, पोरिक बलराम नाइक और एआईसीसी सचिव एसए संपत कुमार शामिल थे। हालांकि, पार्टी अनुभव और समर्पण के कारण महेश गौड़ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+