कौन हैं विवादों में फंसे सुषमा स्वराज के पति, जानिए उनकी 10 खास बातें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कौन हैं स्वराज कौशल? अब ये सबको मालूम चल चुका है कि वे केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति हैं। उनका नाम आईपीएल के बदनाम पूर्व चीफ ललित मोदी के नाम से भी जोड़ा जा रहा है।
स्वराज कौशल पेशे से वकील हैं। पर उनके बारे में कई इस तरह की बातें हैं,जो आपको शायद मालूम न हों। आइये जाने उनके संबंध में 10 खास बातें। [जानिये क्या है सुषमा का पूरा मामला, क्यों देना होगा इस्तीफा]
- स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के नामवर क्रिमिनल मामलों के वकील हैं।
- वे राजधानी के पेज थ्री सर्किल से हमेशा दूर रहते हैं।
- हालांकि उनकी पत्नी भाजपा की बड़ी नेता हैं, पर वे भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रखते। उनका भाजपा के नेताओं में सिर्फ सुधांशु मित्तल से ही संबंध हैं।
- वे 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बन गए थे। इतनी छोटी उम्र में कभी कोई किसी प्रदेश का गवर्नर नहीं बना।
- उन्होंने ही पृथकतावादी मिजो और केन्द्र के बीच समझौता करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
- वे समाजवादी पृष्ठभूमि से आते हैं।
- स्वराज कौशल साल 2000 में राज्यसभा के सदस्य भी थे।
- वे बेहद अध्ययनशील इंसान हैं।
- इमरजेंसी के दिनों में उन्होंने जॉर्ज फर्नाडीज के पक्ष में बड़ौदा डायनामाइट केस में मुकदमा लड़ा था।
- वे देश के एडवोकेट जनरल भी रहे। वे संगीत में भी दिलचस्पी लेते हैं।













Click it and Unblock the Notifications