Sukha Murder: कभी डीसी ऑफिस में काम करता था खालिस्तानी सुक्खा, हमलावरों ने सिर में मारी 9 गोलियां

खालिस्तान को लेकर भारत और कनाडा आमने-सामने हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह खबर आई कि कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कनाडा पुलिस ने भी अब इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक सुक्खा विनिपैग शहर में स्थित अपने घर में मौजूद था। स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे उसके घर में कई हमलावर आए। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी की हत्या बहुत ही बुरी तरह से हुई है।

Canada

हमलावरों ने उसके सिर में एक-एक करके करीब 9 गोलियां मारीं। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। इसके बाद वो आराम से वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद जब पुलिस वहां पहुंची, तो पूरे कमरे में खून ही खून पड़ा मिला।

सूत्रों के मुताबिक कुछ वक्त पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ की हत्या कर दी गई थी। उसमें सुक्खा का हाथ था। जब हमलावर उसे मारने पहुंचे, तो उन्होंने यही बोला कि तूने गुरलाल भाई की हत्या करवाई थी ना, इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी।

फर्जी तरीके से पहुंचा था कनाडा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुक्खा मोगा के दुन्नेके कलां गांव का रहने वाला है। वो वहां के डीसी कार्यलय में काम करता था। फिर उसका गैंगस्टर्स के साथ संपर्क हुआ। धीरे-धीरे वो अपराध की दुनिया की ओर खिंचता चल गया।

उसके खिलाफ पंजाब में 7 मामले दर्ज थे। 2017 में उसने जाली दस्तावेज बनवाए और कनाडा पहुंच गया। इसके बाद से वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट करने लगा।

भारतीय एजेंसियों के रडार पर था
भारत के कई गैंगस्टर कनाडा में खुलेआम घूम रहे। भारतीय सुरक्षियां एजेंसियों ने उनके नाम कई बार जारी किए, जिसमें सुक्खा का नाम सबसे ऊपर रहता था। भारत के लिए वो A कैटेगरी का अपराधी है, लेकिन कनाडा ने कोई कार्रवाई नहीं की।

खालिस्तानी आतंकी का था राइट हैंड
वहीं खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श भी कनाडा में छिपा हुआ है। कहते हैं कि सुक्खा उसका राइड हैंड था। ऐसे में उसकी हत्या से अर्शदीप को भी बड़ा झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+