सुकेश चंद्रशेखर: जितना शातिर उतनी दिलचस्प कहानी, जेल से 200 करोड़ की ठगी और बॉलीवुड एक्ट्रेस से रिश्ते

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर। महाठग सुकेश चंद्रशेखर के बारे में रोज एक न एक खुलासे हो रहे हैं। 32 साल के इस शख्स को लेकर देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगाए कि यह कितना शातिर है लेकिन जब इस महाठग के कारनामों के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। फिलहाल यह 200 करोड़ की ठगी के जिस मामले में दिल्ली की एक जेल में बंद है उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। खास बात यह है कि जेल में रहते हुए ही उसने इस ठगी को अंजाम दिया।

जितना शातिर ठग उतनी दिलचस्प कहानी

जितना शातिर ठग उतनी दिलचस्प कहानी

सुकेश जिस चालाकी से अपने शिकार को फंसाता था और ठगी का अंजाम देता था कि जब ईडी और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की तो वे भी हैरान रह गए।

हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर की जिस ठगी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह रैनबैक्सी के पूर्व चेयरमैन शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ जबरन वसूली थी। कथित तौर पर सुकेश ने अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की वसूली की थी। सुकेश ने अदिति को ये झांसा दिया था कि वह उसके पति शिवेंद्र सिंह को रिहा कराएगा जो कि फ्रॉड के एक मामले में तिहाड़ जेल में ही बंद था। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि जब सुकेश रिहा कराने के नाम पर ये वसूली कर रहा था तब वह खुद भी जेल में था।

खुद को बताया था मंत्रालय में तैनात अधिकारी

खुद को बताया था मंत्रालय में तैनात अधिकारी

सुकेश जब भी अदिति से बात करता था वह खुद को पीएमओ और गृह मंत्रालय में तैनात अधिकारी बताता था। इस सबके लिए सुकेश चंद्रशेखर वॉइस मॉड्यूलेटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था। उसने मंत्रालयों से जुड़े नंबरों की कॉपी की ताकि काल करते वक्त उस पर किसी को शक न हो। यह सारा काम वह जेल के अंदर से ही कर रहा था। सुकेश की तरफ से अदिति सिंह को की गई कुल 84 कॉल्स की रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश की गई है।

जब अदिति को आया था पहला फोन

जब अदिति को आया था पहला फोन

इस सबकी शुरुआत जून 2020 में हुई थी जब अदिति सिंह को एक महिला का फोन आया। महिला ने फोन पर अदिति से कहा कि लॉ सेक्रेटरी अनूप कुमार उनसे बात करना चाहते हैं। जब अदिति सिंह ने फोन पर खुद को लॉ सेक्रेटरी बताने वाले शख्स से बात की तो उसने दावा किया कि वह पीएमओ के निर्देश पर ये फोन कॉल कर रहा है। इसके बाद अदिति सिंह को लगातार कथित तौर पर मंत्रालयों के ऑफिस से बताकर कॉल की जाती रही।

पूरे 9 महीने तक चला वसूली का सिलसिला

पूरे 9 महीने तक चला वसूली का सिलसिला

कॉल का ये सिलसिला कुछ दिनों नहीं बल्कि 9 महीने तक चला। इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर अदिति सिंह को भरोसा दिलाता रहा कि वह उसके पति को रिहा करा देगा। इन सबके दौरान जिस एक चीज ने सुकेश की सबसे ज्यादा मदद की वह कोरोना वायरस महामारी थी। जी हां कोरोना के चलते कोई भी किसी से मिलने के लिए दबाव नहीं बना रहा था और सारी बातें फोन पर ही चल रही थीं।

इस कॉल के दौरान सुकेश ने अदिति को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर दिया ताकि वह उसके पति को बाहर निकाल सके। अप्रैल 2021 तक अदिति सिंह सुकेश के कहने पर 200 करोड़ रुपये दे चुकी थी। 200 करोड़ देने के बाद भी पति की रिहाई की कोई संभावना बनती देख अदिति सिंह का शक बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद ईडी को सूचना दी गई जिसके बाद विभाग ने अदिति सिंह से सुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा। इस साल अगस्त में सुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर

कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर

ठगी की बदौलत करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन चुके सुकेश चंद्रशेखर का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार में पैदा हुआ था। सुकेश के पिता विजयन चंद्रशेखर का हाल ही में निधन हुआ है। हर निम्न मध्यमवर्गी परिवारों के मुखिया की तरह सुकेश के पिता की भी ख्वाहिश थी कि उनका बेटा अच्छी पढ़ाई करे। लेकिन 12वीं की पढ़ाई के बाद सुकेश ने पढ़ाई छोड़ दी और रियल एस्टेट सेक्टर में काम शुरू कर दिया। सुकेश को कारों का शौक है। वह जब नाबालिग था तभी से कार रेस आयोजित करने लगा था।

17 साल की उम्र से ठगी

17 साल की उम्र से ठगी

सुकेश ने 17 साल की उम्र से ही फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। 22007 में उसने फोन पर खुद को उच्च अधिकारी बताकर बैंगलोर विकास प्राधिकरण काम करवाने का जांसा देकर 100 से अधिक लोगों को ठगा लेकिन उसकी पोल खुल गई। 2007 में उसे पहली बार बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया था।

हिरासत से बाहर आने के बाद वह सुधरने की बजाय उसने इसी राह पर आगे बढ़ने की ठान ली और इसे बड़े स्तर पर करने की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उसने कई साथी बनाए जो ठगी में उसका साथ दे सकें।

मॉडल फिर क्राइम पार्टनर और बनी लाइफ पार्टनर

मॉडल फिर क्राइम पार्टनर और बनी लाइफ पार्टनर

सुकेश को बॉलीवुड का बड़ा शौक था। फिल्म अभिनेत्रियों से संपर्क बढ़ाना उसने बहुत पहले शुरू कर दिया था और इसी तरह 2010 में वह लीला पॉल से मिला। लीना ने फिल्म मद्रास कैफे में एक रोल किया था। लीना से उसकी नजदीकियां बढ़ी और जल्द ही वे एक साथ रहने लगे। लीना क्राइम में भी उसकी पार्टनर बन गई और दोनों मिलकर ठगी को अंजाम देने लगे। 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद भी बॉलीवुड सेलीब्रिटी से सुकेश के संबंध जारी रहे। हाल ही आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद रहने के दौरान 12 अभिनेत्रियां उससे मिली थीं। हाल ही में सुकेश की जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी जिसके बाद अभिनेत्री भी एजेंसी के निशाने पर आ गई है। जैकलीन के अलावा मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी सुकेश के साथ जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+