Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं स्वाति सचदेव, जिन्होंने खुलेआम स्वीकारा- 'हां मैं बाइसेक्सुअल हूं...'

कौन हैं स्वाति सचदेव, जिन्होंने खुलेआम स्वीकारा- 'हां मैं बाइसेक्सुअल हूं...'

नई दिल्ली, 25 जून: ''तुम लोगों को पता है ना बाइसेक्सुअल कौन होते हैं.... , ऐसे ही ओवर कॉन्फिडेंस में मुझे क्राउड मिलता है...पिछले शो में मैंने एक अंकल से पूछ लिया, बताओ बाइसेक्सुअल कौन होता है, अंकल कहते हैं, आप वही हो ना जो साल में दो बार करते हैं...।'' कुछ ऐसे ही स्वाती सचदेव ने हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए अपनी पहचान बताई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्वाती सचदेव एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं, जिनका स्टैंड अप वीडियो Love is Love खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वाती ने बताया कि वो बाइसेक्सुअल हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अब हर कोई स्वाति सचदेव के बारे में जानना चाहता है, आइए जानें कौन हैं स्वाति सचदेव?

कौन हैं स्वाति सचदेव?

कौन हैं स्वाति सचदेव?

स्वाति सचदेव भारत की एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। इसके अलावा स्वाति सचदेव लेखक, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। स्वाति सचदेव का हाल ही में एक LGBTQ के ऊपर बना वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह एक बाइसेक्सुअल हैं।

स्वाति सचदेव दिल्ली की रहने वाली हैं उनका जन्म 1992 में पंजाब में हुआ था। स्वाति सचदेव के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग की पढ़ाई की है। स्वाती ने पढ़ाई के बाद मार्केटिंग में नौकरी भी की है।

पहले सिर्फ कंटेंट लिखती थीं स्वाती

पहले सिर्फ कंटेंट लिखती थीं स्वाती

स्वाति सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत में एक फ्रीलांस कंटेंट राइटर थीं। फ्रीलांस कंटेंट लिखते हुए, उन्होंने फिर स्टैंड-अप कॉमेडी शुरू की और जल्द ही फरवरी 2020 से सितंबर 2020 तक कॉमेडी वैगन से जुड़ी। उसके बाद, उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट लिखना शुरू किया और एक कॉमेडियन के रूप में अपना करियर भी बनाया।

स्वाती बीते कुछ सालों से स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं

स्वाती बीते कुछ सालों से स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं

स्वाति सचदेव ने पहली बार मई 2017 से जून 2017 तक क्रिएटिव इंक में ट्रेनिंग लिया था। वह फिर फरवरी 2018 से नवंबर 2018 तक कॉमेडी मंच में मार्केटिंग इंटर्न के रूप में शामिल हुईं। स्वाति सचदेव बाद में जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक सोशल मीडिया कार्यकारी के रूप में डेंट्सु एजिस नेटवर्क में शामिल हुईं। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी और स्टैंड कॉमेडी को करियर चुना। रिपोर्ट के मुताबिक स्वाती बीते कुछ सालों से स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं।

स्वाती बोलीं- हां, मैं बाइसेक्सुअल हूं...

स्वाती बोलीं- हां, मैं बाइसेक्सुअल हूं...

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में स्वाती सचदेव कहती हैं, ''मैंने वीडियो के जरिए दुनिया को बताया कि मैं बाइसेक्सुअल हूं....। बाकी मेरे लिए ये टॉपिक ऐसा था कि मैं इसके बारे में बहुत गंभीरता से बात कर सकती हूं और मेरे पास इसको लेकर कई फनी जोक्स थे। मेरे लिए हमेशा से जोक्स ज्यादा अहम रहा है, टॉपिक बाद में आता है। इसलिए मुझे लगा कि मैं इस मुद्दे पर एक अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं।''

'अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में पैरेंट्स को पहले ही बता दिया था'

'अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में पैरेंट्स को पहले ही बता दिया था'

क्या आपके पैरेंट्स को भी आपकी सेक्सुअलिटी के बारे में वीडियो देखकर पता चला...? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वाती सचदेव ने कहा,''नहीं, अपने पैरेंट्स को मैंने पहले ही बता दिया था। वीडियो के बारे में भी मैंने बता दिया था कि मैं ऐसा-ऐसा कर रही हूं और ये काम मेरे लिए बहुत अहम है। मेरे पैरेंट्स ने इस बात में मेरा सपोर्ट किया है।''

LGBTQ को लेकर भारत में अब क्या करना चाहिए?

LGBTQ को लेकर भारत में अब क्या करना चाहिए?

LGBTQ को लेकर भारत में अब क्या करना चाहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वाती सचदेव ने कहा, ''मुझे लगता है कि लोगों को अपने-आप से सच्चा होना चाहिए। अगर आप अपनी बातों पर खुद विश्वास करते हैं तो लोगों को आप अपनी बातें अच्छे से समझा पाएंगे। अगर आप लोगों को जबरन बताना चाहेंगे तो वह बोर हो जाते हैं और परेशान हो जाते हैं। इसलिए मुझे लगा कि ह्यूमर एक अच्छा मीडियम होगा, इस बारे में बात करने के लिए।''

कैसे हुई स्वाती सचदेव के स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत?

कैसे हुई स्वाती सचदेव के स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत?

बता दें कि स्वाती ने स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इस बारे में बात करते हुए कहा, ''नौकरी छोड़ना मेरे लिए ज्यादा रिस्क नहीं था। क्योंकि मेरी जॉब अच्छी थी, पैसा घटिया था। मैंने सोशल मीडिया मार्केटिंग में काम करती थी। मुझे लगता था कि इसको छोड़कर कोई नुकसान तो होने वाला नहीं है तो अपने मन की करी जाए। मेरे पास कुछ वक्त था और घरवालों का भी सपोर्ट मिला, और मैं इस फील्ड में आ गई। इस फील्ड में मैं अपनी नौकरी से तो ज्यादा कमा लूंगी।''

स्वाती सचदेव ने बताया कौन है उनका फेवरिट स्टैंडअप कॉमेडियन?

स्वाती सचदेव ने बताया कौन है उनका फेवरिट स्टैंडअप कॉमेडियन?

फेवरिट स्टैंडअप कॉमेडियन के बारे में पूछे जाने पर स्वाती सचदेव ने कहा, ''मेरा मानना है कि कभी भी कोई एक फेवरिट तो होना ही नहीं चाहिए...क्योंकि इस किसी की कला अलग है, हर किसी के बारे में कुछ एक चीज अच्छी लगती है...। पर मेरे कुछ तीन-चार फेवरिट हैं , अभिषेक उपमन्यू, मानिक माना हैं, और विदेशों में भी हैं।''

अक्षय कुमार की फैन हैं स्वाती सचदेव

अक्षय कुमार की फैन हैं स्वाती सचदेव

स्वाती सचदेव ने कहा कि उन्हें अक्षय कुमार की कॉमेडी बहुत पसंद हैं। स्वाती ने कहा, ''मैं अक्षय कुमार की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं...मुझे लगता है कि वो एक नेचुरल कॉमेडियन हैं। मुझे बहुत पसंद है उनकी कॉमेडी।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+