कौन हैं सौम्या रेड्डी, जिन्होंने बीजेपी से छीन ली जयनगर सीट
बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से जश्न मनाने का मौका मिल गया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने जयनगर विधानसभा सीट बीजेपी से छीन ली है। पार्टी की इस जीत के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में उसकी कुल सीटें 80 पहुंच गई हैं। जयनगर सीट पर कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से था, जहां कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुए उनसे ये सीट छीन ली है। सौम्या रेड्डी ने बीजेपी उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को 3775 वोटों से हराया। आखिर कौन हैं सौम्या रेड्डी जिन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त दी, आइये जानते हैं...

पूर्व मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी हैं सौम्या रेड्डी
कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी, कर्नाटक के बड़े नेता और पूर्व मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी हैं। जयनगर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के साथ जेडीएस ने भी उन्हें समर्थन किया था। उपचुनाव में कांग्रेस की सौम्या रेड्डी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार बीएन प्रह्लाद से था, जहां सौम्या रेड्डी को 54045 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को 50270 मत हासिल हुए। सौम्या रेड्डी ने बीएन प्रह्लाद को 3775 वोटों से हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरू की 28 सीटों में से कांग्रेस के खाते में कुल 15 सीटें आ गई हैं।

सौम्या रेड्डी का PROFILE
जीत के साथ ही सौम्या रेड्डी बेंगलुरू से अकेली महिला विधायक हैं। सौम्या रेड्डी कांग्रेस की युवा राजनेता हैं। उन्हें राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। सौम्या रेड्डी की स्कूली शिक्षा ऑरबिंदो मेमोरियल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू के प्रतिष्ठित आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से पर्यावरण प्रौद्योगिकी में एमएस भी किया है। सौम्या रेड्डी बहुमुखी व्यक्तित्व हैं। उनका पर्यावरण के लिए गहरा प्यार किया है। समाज में बदलाव लाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

चुनाव से पहले सौम्या की फोटोशॉप तस्वीर की गई थी वायरल
जयनगर चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इस तस्वीर में सौम्या प्लेट में खूब सारा चिकन लिए बैठी दिखाई दे रही थी, इस तस्वीर के साथ ऐसे कमेंट किए गए जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले थे। हालांकि जो तस्वीर वायरल की गई थी वो फोटो शॉप्ड थी। जयनगर चुनाव से पहले उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ये तस्वीर वायरल की गई थी। (तस्वीर-Alt news)

ये है सौम्या की असली तस्वीर, जिसे फोटोशॉप किया गया
दरअसल, सौम्या रेड्डी खुद को पूरी तरह से शाकाहारी बताती हैं, ऐसे में चिकन की प्लेट के साथ उनकी तस्वीरों शेयर कर उन्हें झूठा बताने की कोशिश की गई। हालांकि बाद में इस तस्वीर की पड़ताल में पता चला कि सौम्या के सामने रखी खाली प्लेट में एडिट कर चिकन परोसा गया था। ये पूरा मामला चुनाव से पहले का था।

सौम्या रेड्डी ने बीजेपी उम्मीदवार को 3775 वोटों से हराया
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी जयनगर सीट पर बीएन विजयकुमार को उम्मीदवार बनाया था, हालांकि चुनाव से पहले ही 4 मई को उनका निधन हो गया, जिसके बाद वहां चुनाव टल गया था। इस सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक बीएन विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को उम्मीदवार बनाया, तो वहीं कांग्रेस ने रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा। 11 जून को वोटिंग हुई, बुधवार को वोटों की गिनती हुई जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने जीत दर्ज की।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications